पूजा करने गया मालिक, पीछे से ‘वफादार’ नौकरों ने कर दिया 18 करोड़ का हाथ साफ़! बेंगलुरु में अब तक की सबसे बड़ी ‘गद्दारी’

Share to your loved once


Last Updated:

बेंगलुरु में भूमि पूजन गए परिवार के घर में कोरोड़ों रुपये का चूना लग गया. दरअसल, उनके घर में सालें से काम कर रहे नेपाली जोड़े समेत घरेलू सहायकों ने 18 करोड़ की चोरी की. पुलिस ने BNS के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है.

पूजा करने गया मालिक, पीछे से 'वफादार' नौकरों ने कर दिया 18 करोड़ का हाथ साफ़!बेंगलुरु में घर के विश्वासी नौकरों ने मालिक को लगाया चूना. (सांकेतिक)

Bengaluru Crime News: भारत के सिलिकॉन वैली में विश्वास और धोखे की एक ऐसी खेल रची गई है. बेंगलुरु को हिलाकर रख दिया है. एक तरफ पूरा परिवार धार्मिक अनुष्ठान (पूजा) में व्यस्त था, वहीं दूसरी तरफ उनके घर में सालों से काम कर रहे वफादार नौकर घर का कोना-कोना साफ कर रहे थे. जिस घर की रखवाली की जिम्मेदारी उन पर थी, उसी घर से वे 18 करोड़ रुपये का माल लेकर रफूचक्कर हो गए. इसे शहर की सबसे बड़ी और शातिराना घरेलू चोरियों में से एक माना जा रहा है.

घटना 25 जनवरी की है. मराठाहल्ली थाना क्षेत्र के यमलुरु (Yamaluru) इलाके में रहने वाले एक 28 वर्षीय बिजनेसमैन अपने परिवार (मां और पत्नी) के साथ एक ‘भूमि पूजन’ में शामिल होने के लिए घर से निकले थे. उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनकी यह गैर-मौजूदगी एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा बन जाएगी. घर को खाली पाकर वहां काम करने वाले घरेलू सहायकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया.

18 करोड़ की चोरी को अंजाम?

पुलिस के मुताबिक, यह चोरी कोई जल्दबाजी में किया गया काम नहीं था, बल्कि इसके लिए पूरी प्लानिंग की गई थी-

  1. लॉकर तोड़े: आरोपियों ने ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद कई लॉकरों को लोहे की रॉड (Iron Rod) से तोड़ा.
  2. सीसीटीवी का खेल: चोर बेहद शातिर थे. उन्हें घर के सिक्योरिटी सिस्टम की पूरी जानकारी थी. पुलिस को शक है कि चोरी से पहले उन्होंने घर की बिजली सप्लाई काट दी थी ताकि सीसीटीवी कैमरे बंद हो जाएं और उनका कोई सुराग रिकॉर्ड न हो सके.

क्या-क्या ले गए चोर?

चोरों ने घर में झाड़ू फेर दिया. शिकायत के मुताबिक, वे अपने साथ ले गए-

  1. करीब 11.5 किलो सोने और हीरे के जेवर.
  2. लगभग 5 किलो चांदी के आभूषण.
  3. 11.5 लाख रुपये नकद. पुलिस ने बताया कि इन सबकी कुल कीमत करीब 18 करोड़ रुपये आंकी गई है.

नेपाली कपल के पीछे पुलिस लगी

शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस चोरी का मास्टरमाइंड घर में काम करने वाला एक नेपाली जोड़ा (दंपति) है. उन्हें परिवार के हर मूवमेंट और घर के कोने-कोने की जानकारी थी. वे जानते थे कि परिवार कब बाहर जाएगा और कब लौटेगा. इसी भरोसे का फायदा उठाकर उन्होंने अपने कुछ अज्ञात साथियों को बुलाया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.

केस दर्ज

मराठाहल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. आरोपियों को पकड़ने और माल बरामद करने के लिए पुलिस की विशेष टीमें (Special Teams) बनाई गई हैं. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

homenation

पूजा करने गया मालिक, पीछे से ‘वफादार’ नौकरों ने कर दिया 18 करोड़ का हाथ साफ़!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP