UAE में फंसे भाई के लिए सेलिना जेटली की गुहार, हाईकोर्ट ने मांगे नए दस्तावेज, 3 फरवरी को अगली सुनवाई
Last Updated:
अभिनेत्री सेलिना जेटली के भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली की UAE में हिरासत से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने नए तथ्यों को रिकॉर्ड पर रखने के लिए अतिरिक्त हलफनामा दाखिल करने का समय दिया है. एक्ट्रेस ने याचिका में मेजर विक्रांत जेटली के लिए कानूनी सहायता और संवाद की सुविधा की मांग की थी. मामले की अगली सुनवाई 3 फरवरी को होनी तय है.
सेलिना जेटली अतिरिक्त हलफनामा दाखिल करेंगी.नई दिल्ली: सेलिना जेटली के भाई मेजर विक्रांत जेटली यूएई की हिरासत में हैं. केस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई की है और इस मामले से जुड़े नए तथ्यों को रिकॉर्ड पर लाने के लिए अतिरिक्त हलफनामा दाखिल करने का समय दिया है. सेलिना जेटली द्वारा दायर इस याचिका में उनके भाई के लिए उचित कानूनी सहायता और संवाद की सुविधा मुहैया कराने की मांग की गई है. इस संवेदनशील मामले की अगली सुनवाई अब 3 फरवरी को होगी.
अभिनेत्री सेलिना जेटली के भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली सितंबर 2024 से यूएई (UAE) में हिरासत में हैं, वहीं दूसरी ओर इस मुद्दे पर सेलिना और उनकी भाभी चारुल जेटली के बीच पारिवारिक मतभेद खुलकर सामने आए थे. दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई में विदेश मंत्रालय (MEA) को निर्देश दिया था कि वे सेलिना और उनके भाई के बीच बातचीत कराने और यूएई अधिकारियों से तालमेल बिठाने के लिए एक ‘नोडल अधिकारी’ नियुक्त करें. जहां सेलिना ने इस फैसले का स्वागत किया, वहीं उनकी भाभी चारुल जेटली ने इस कानूनी पहल की मंशा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं.
भाभी चारुल जेटली के गंभीर आरोप
चारुल ने अपने वकील सुधांशु पांडे के जरिए सेलिना के बयानों को चुनौती दी है. चारुल का कहना है कि उन्होंने सेलिना से बहुत पहले मदद मांगी थी, लेकिन तब अभिनेत्री की ओर से कोई ठोस रिएक्शन नहीं मिला था. चारुल का आरोप है कि सेलिना ने याचिका दायर करने से पहले उनसे कोई सलाह नहीं की. उनका तर्क है कि अगर यह वाकई भाई की चिंता का मुद्दा था, तो परिवार को विश्वास में लिया जाना चाहिए था. चारुल के मुताबिक, वे सेलिना के कोर्ट जाने से काफी पहले ही विदेश मंत्रालय के साथ औपचारिक बातचीत कर रही थीं.
रिटायरमेंट के बाद दुबई में बस गए थे विक्रांत
विक्रांत के पेशेवर जीवन पर रोशनी डालते हुए उनके वकील ने बताया कि 2016-17 में समय से पहले रिटायरमेंट लेने के बाद विक्रांत दुबई में बस गए थे. वकील के अनुसार, अधिकारियों ने सूचित किया है कि यह मामला ‘राष्ट्रीय सुरक्षा और साइबर अपराधों’ से जुड़ा हो सकता है, जो यकीनन उन कंपनियों से जुड़ा है जिनके साथ विक्रांत काम कर रहे थे.
About the Author
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें