5 cricketers borrowed bats scripts history: दुनिया के 5 क्रिकेटर…जिन्होंने ‘उधार’ के बल्ले से बना दिया महारिकॉर्ड

Share to your loved once


Last Updated:

5 cricketers borrowed bats scripts history: क्रिकेट के मैदान पर कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपने साथी के बैट से धमाल मचाया है. किसी ने शतक ठोका तो किसी ने तिहरा शतक जड़कर रिकॉर्ड कायम किया. भारत की ओर से इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा, शिखर धवन से लेकर मोहिंदर अमरनाथ शामिल हैं वहीं पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने तो उधार के बल्ले से वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया.

दुनिया के 5 क्रिकेटर...जिन्होंने 'उधार' के बल्ले से बना दिया महारिकॉर्डदुनिया के 5 क्रिकेटर ऐसे हैं जिनके लिए उधार का बल्ला लकी रहा.

नई दिल्ली. अभिषेक शर्मा से लेकर टीम इंडिया के ‘गब्बर’ यानी शिखर धवन ने भी उधार के बल्ले से खूब धमाल मचाया है. दुनिया के पांच ऐसे क्रिकेटर रहे हैं जिन्होंने अपने साथी खिलाड़ी के बल्ले से इंटरनेशनल क्रिकेट में सेंचुरी और तिहरा शतक जड़कर महारिकॉर्ड कायम किया है. टीम इंडिया के उभरते सितारे अभिषेक ने 2024 में जिम्बाब्वे दौरे पर टी20 इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था. सीरीज के पहले मैच में बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक खाता भी नहीं खोल सके थे जबकि दूसरे मैच में उन्होंने शानदार शतक जड़कर इंटरनेशनल क्रिकेट में आगमन किया. अभिषेक ने जिस बैट से शतक जड़ा वह बल्ला उनके साथी बल्लेबाज शुभमन गिल का था.गिल और अभिषेक 2018 में अंडर 19 वर्ल्ड कप में विजेता टीम का हिस्सा थे. अभिषेक का यह शतक भारत की ओर से तीसरी सबसे तेज सेंचुरी थी. उन्होंने 46 गेंदों पर सैकड़ा ठोका था.

मैच खत्म होने के बाद अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने खुद बताया था कि उन्होंने जिस बैट से शतक जड़ा वो बल्ला शुभमन गिल से उन्होंने उधार लिया था. अभिषेक ने बताया था कि जब भी उन्हें रन की जरूरत होती है तो वह शुभमन गिल का बल्ला लेकर उतरते हैं. अभिषेक से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से शिखर धवन, मोहिंदर अमरनाथ, पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और इंग्लैंड के एंडी सैंडम उधार के बल्ले से खूब रन बना चुके हैं.

दुनिया के 5 क्रिकेटर ऐसे हैं जिनके लिए उधार का बल्ला लकी रहा.

सैंडम ने कप्तान के बल्ले से जड़ा था तिहरा शतक
इंग्लैंड के बल्लेबाज एंडी सैंडम ने अपने आखिरी टेस्ट मैच में उधार के बल्ले से तिहरा शतक जड़कर रिकॉर्ड अपने नाम किया था. साल 1930 में सैंडम के पास जो एक्स्ट्रा बैट थे उसे उन्होंने बेच दिए थे. उन्होंने अपने पास सिर्फ एक बैट रखा था.वह बैट सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में टूट गया. इसके बाद मजबूरी में सैंडम को अपने कप्तान फ्रेडी केलथोर्प से उधार में लेना पड़ा. सैंडम ने उस बल्ले से वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टेस्ट में तिहरा शतक जड़ दिया.40 साल की उम्र में सैंडम ने उस बल्ले से 40 चौके जड़कर 325 रन की पारी खेली.टेस्ट में यह उनकी पहली ट्रिपल सेंचुरी थी.

किंग्स्टन में खेले गए उस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी उन्होंने उसी बल्ले से 50 रन की पारी खेली थी. सैंडम के इस रिकॉर्ड को कुछ महीने बार ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ 334 रन की पारी खेलकर तोड़ दिया था.सैंडम ने इंग्लैंड की ओर से 1921 से लेकर 1930 तक 14 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने दो शतक की मदद से 879 रन बनाए.

धवन ने मुरली विजय के बल्ले से खेली थी 187 रन की पारी
टीम इंडिया के गब्बर कहे जाने वाले ओपनर शिखर धवन ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में मुरली विजय के बल्ले से 187 रन की शानदार पारी खेली. मोहाली में खेले गए इस टेस्ट मैच में धवन और मुरली विजय ने 289 रन की साझेदारी की थी. मुरली विजय 153 रन बनाकर आउट हुए. धवन को मुरली विजय का यह बल्ला इतना पसंद आया कि उन्होंने साल 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में इसी बल्ले से दो सेंचुरी जड़ी. वह चैंपियंस ट्रॉफी में टॉप स्कोरर रहे. उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए धवन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया.

अफरीदी ने सचिन के बल्ले से जड़ी 37 गेंदों पर सेंचुरी
शाहिद अफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ 37 गेंदों पर सेंचुरी जड़कर वनडे में इतिहास रचा था. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अफरीदी का यह रिकॉर्ड लंबे समय तक बरकरार रहा. अफरीदी ने जिस बल्ले से यह रिकॉर्ड सेंचुरी जड़ी वह बैट सचिन तेंदुलकर की थी. सचिन ने अपने बल्ले को वकार यूनिस को दिया था. वकार से वह बल्ला अफरीदी के पास पहुंच गया.

मोहिंदर अमरनाथ ने संदीप पाटिल के बल्ले से की थी रनों की बरसात
मोहिंदर अमरनाथ ने संदीप पाटिल के बैट से खूब रन बनाए. उन्होंने 1982-83 में पाकिस्तान दौरे पर सीरीज में 584 रन बनाए जबकि उसी बल्ले से विंडीज में पूरी सीरीज में 598 रन बनाकर खूब वाहवाही बटोरी. 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे मोहिंदर सेमीफाइनल और फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

दुनिया के 5 क्रिकेटर…जिन्होंने ‘उधार’ के बल्ले से बना दिया महारिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP