बांके बिहारी मंदिर में चोरी हो रही चांदी? क्या है वायरल वीडियो का सच, प्रबंधन ने किया खुलासा

Share to your loved once


Last Updated:

Banke Bihari Mandir: बांकेबिहारी मंदिर से चांदी चोरी की अफवाह उस वक्त फैली जब चंदन कोठरी के दरवाजे का वीडियो वायरल हुआ. मंदिर प्रबंधन ने साफ किया कि चांदी चोरी नहीं हुई, बल्कि केमिकल युक्त इत्र से चांदी गल रही है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

बांके बिहारी मंदिर में चांदी चोरी की अफवाह, प्रबंधन ने बताया सचमंदिर में लगी चांदी.

वृंदावन. विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गर्भगृह और चंदन कोठरी के दरवाजे से चांदी गायब होने का दावा करते हुए कुछ वीडियो वायरल हो गए. वीडियो में चांदी की परत उखड़ी हुई दिखाई दी, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच चोरी की अफवाह फैल गई.

वीडियो वायरल होते ही मंदिर प्रबंधन सामने आया और पूरे मामले पर स्थिति साफ की. मंदिर उच्चाधिकार प्रबंधन समिति ने स्पष्ट किया कि मंदिर से चांदी की चोरी नहीं हुई है. जो चांदी खराब या घुली हुई दिखाई दे रही है, उसकी वजह भक्तों द्वारा चढ़ाया जाने वाला केमिकल युक्त इत्र और अन्य पदार्थ हैं, जिनसे चांदी धीरे-धीरे गल जाती है. मंदिर प्रबंधन के अनुसार बांकेबिहारी मंदिर का जगमोहन, प्रवेश द्वार, गर्भगृह, चंदन कोठरी सहित कई हिस्से भक्तों द्वारा दान की गई चांदी से मढ़े हुए हैं. हाल ही में वसंत पंचमी पर भी करीब 10 किलो वजनी चांदी की देहरी ठाकुरजी को अर्पित की गई थी. ऐसे में चोरी की बात पूरी तरह निराधार है.

प्रबंधन समिति के सेवायत सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि चंदन कोठरी के दरवाजे पर चांदी के कुछ टुकड़े कई सालों से धीरे-धीरे खुद ही उखड़ते आ रहे हैं. बुधवार को जब किसी की नजर इन पुराने टुकड़ों पर पड़ी, तो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया, जिससे अफवाह फैल गई. मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और ठाकुरजी की सेवा में रसायन युक्त इत्र या केमिकल का प्रयोग न करें, ताकि मंदिर की चांदी और धार्मिक धरोहर सुरक्षित रह सके.

About the Author

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

बांके बिहारी मंदिर में चांदी चोरी की अफवाह, प्रबंधन ने बताया सच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP