रुखसार अहमद का फिल्मी सफर: याद रखेगी दुनिया से PK तक की कहानी.

Share to your loved once


Last Updated:

एक्टिंग की दुनिया की वो हसीना, 90 के दशक में जिसकी मासूमियत पर जमाना फिदा था. साल 1992 में आई एक फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. आमिर खान की फिल्म ‘पीके’, ‘उरी’ और ‘सरकार’जैसी फिल्मों में भी इस एक्ट्रेस ने काम किया. लेकिन पर्सनल लाइफ में एक्ट्रेस ने काफी दुख देखें. अमिताभ संग काम कर चुकी ये एक्ट्रेस तलाक का दर्द भी झेल चुकी है.

ख़बरें फटाफट

किस्मत की मारी है ये हुस्नपरी, पिता की वजह से छोड़ दी ब्लॉकबस्टरमासूम चेहरे पर फिदा था जमाना

नई दिल्ली. 90s की वो बला की खूबसूरत एक्ट्रेस, जिसने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया. लेकिन फिर भी आज तक वह टॉप एक्ट्रेस नहीं बन पाई है. साल 1002 में आई फिल्म ‘याद रखेगी दुनिया’ से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाई. अपनी मासूमियत से वह लोगों का दिल जीतने में भी कामयाब रहीं.

कभी अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर संग काम करने वाली इस एक्ट्रेस ने ऐसा वक्त भी देखा,जब एक्ट्रेस का बना बनाया करियर ठप हो गया था. अपने तंगी के दिनों में एक्ट्रेस को बुटीक चलाकर गुजारा करना पड़ा था फिल्मों और छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी वो एक्ट्रेस कोई और नहीं रुखसार अहमद हैं.

सलमान की बनने वाली थी हीरोइन

रुखसार रहमान साल 1991 की आई फिल्म ‘सनम बेवफा’ में पहले सलमान खान के साथ बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली थीं. लेकिन कुछ वजहों से उन्हें यह प्रोजेक्ट को कंप्लीट नहीं कर सकीं और फिल्म को बीच में ही छोड़ना पड़ा. ANI से हुई बातचीत में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि इस फिल्म के लिए उनका एक कॉन्ट्रैक्ट था, जिसे उनके पिता ने रिजेक्ट कर दिया था. वह इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर चुकी थीं,लेकिन उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी. बाद में इसी फिल्म से चादंनी रातोंरात स्टार बन गई थीं.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP