Harshit Rana: गौतम गंभीर का फेवरेट बना चौथे T20 में हार का सबसे बड़ा विलेन, भारत की सारी उम्मीदों पर फेरा पानी
Last Updated:
IND vs NZ 4th T20 Harshit Rana Poor Bowling: हर्षित राणा को फैंस चौथे टी20 में भारत को मिली हार का विलेन बना रहे हैं. हर्षित राणा ने चार ओवर की बॉलिंग में बिना विकेट चटकाए 54 रन लुटाए, जो सबसे महंगे रहे. इसके अलावा वह बल्ले से भी कमाल नहीं दिखा सके. इतना ही नहीं, उनके एक शॉट पर शिवम दुबे रनआउट हुए, जो तूफानी बैटिंग कर रहे थे और भारत की आखिरी उम्मीद भी थे.
हर्षित राणा का घटिया प्रदर्शन.नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज नाम कर चुकी टीम इंडिया को चौथे मैच में 50 रन से हार का सामना करना पड़ा. बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए शिवम दुबे ने तूफानी पारी जरूर खेली, लेकिन भारत को जीत के पार नहीं ले जा सके. टीम इंडिया की इस हार का दोषी फैंस हर्षित राणा को ठहरा रहे हैं. हर्षित राणा इस मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों से फ्लॉप रहे. इतना ही नहीं, उन्हें शिवम दुबे के रनआउट के लिए भी कोसा जा रहा है, जो भारत के लिए एक मैच पलटने वाली पारी खेल रहे थे.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें