Matar Paneer Kofta: सर्दियों की शाही सब्जी… मटर-पनीर कोफ्ता, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन – Bihar News

Share to your loved once


Last Updated:

Matar Paneer Kofta Recipe: सर्दियों के मौसम में जब हरी मटर बाजारों में भरपूर मात्रा में उपलब्ध होती है, तब उससे बनने वाले व्यंजन खास तौर पर लोगों को लुभाते हैं. इन्हीं में से एक है मटर-पनीर कोफ्ता, जो अब केवल रेस्टोरेंट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि घरेलू रसोई में भी खास पहचान बना रहा है. रोज़ की आलू, गोभी और परवल जैसी सब्जियों से ऊब चुके लोगों के लिए यह रेसिपी स्वाद और पोषण का बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आई है. क्रीमी ग्रेवी में डूबे नरम कोफ्ते न सिर्फ देखने में आकर्षक लगते हैं, बल्कि चावल-दाल के साथ मिलकर सर्दियों की थाली को शाही अंदाज दे देते हैं.

इस खास सब्जी की सबसे बड़ी खासियत इसके कोफ्ते हैं, जो उबली हरी मटर और पनीर से तैयार किए जाते हैं. मटर को दरदरा पीसकर उसमें हल्के मसाले, बेसन और कद्दूकस किया हुआ पनीर मिलाया जाता है, जिससे कोफ्ते नरम होने के साथ-साथ अच्छी तरह बंध भी जाते हैं. कोफ्ते के बीच में पनीर का टुकड़ा भरने से स्वाद और भी बढ़ जाता है.

खास बात यह है कि इन कोफ्तों को तलने की बजाय स्टीम किया जाता है, जिससे यह व्यंजन हल्का, हेल्दी और आसानी से पचने वाला बन जाता है. यही कारण है कि सेहत को लेकर सजग लोग भी इसे बिना किसी झिझक के अपनी थाली में शामिल कर रहे हैं.

सीतामढ़ी शहर के डुमरा निवासी सुनीता सिंह बताती हैं कि कोफ्तों के साथ तैयार की जाने वाली ग्रेवी भी इस डिश को खास बनाती है. प्याज, अदरक-लहसुन, टमाटर और काजू के मेल से बनी यह ग्रेवी न सिर्फ स्वाद में भरपूर होती है, बल्कि रंग और खुशबू से भी मन मोह लेती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल ग्रेवी को तीखा बनाए बिना आकर्षक रंग देता है, जबकि कसूरी मेथी और गरम मसाले का आखिरी तड़का इसे रेस्टोरेंट जैसा स्वाद प्रदान करता है. जब स्टीम किए हुए कोफ्ते इस उबलती ग्रेवी में डाले जाते हैं, तो मसालों का स्वाद धीरे-धीरे उनके अंदर तक समा जाता है.

खानपान विशेषज्ञों के अनुसार, मटर-पनीर कोफ्ता सर्दियों में ऊर्जा देने वाला और पौष्टिक व्यंजन है. मटर में फाइबर और प्रोटीन, जबकि पनीर में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यही वजह है कि यह सब्जी बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए उपयुक्त मानी जाती है. खास मौकों पर या वीकेंड लंच में जब कुछ अलग और खास बनाने का मन हो, तब मटर-पनीर कोफ्ता सर्दियों की थाली को यादगार बना सकता है.

homelifestyle

सर्दियों की शाही सब्जी… मटर-पनीर कोफ्ता, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP