घर में कोई सब्जी नहीं है? आलू के साथ करें ये छोटा सा प्रयोग, मिनटों में पाएं ‘शाही’ स्वाद – News18 हिंदी

Share to your loved once


homevideos

घर में कोई सब्जी नहीं है? आलू के साथ करें ये छोटा सा प्रयोग, पाएं ‘शाही’ स्वाद

X

title=

घर में कोई सब्जी नहीं है? आलू के साथ करें ये छोटा सा प्रयोग, पाएं ‘शाही’ स्वाद

 

arw img

Mithila Special Aloo Tarua Masala Recipe: स्वाद के शौकीनों के लिए मिथिलांचल की रसोई से एक डिश है. अगर आप रोज़ाना पनीर मसाला खाकर बोर हो चुके हैं. तो ‘तरुआ मसाला’ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना किसी विशेष तामझाम के मात्र 15-20 मिनट में तैयार हो जाती है और स्वाद बिल्कुल शाही मिलता है. इसे बनाने के लिए आपको आलू को चिप्स से थोड़ा मोटा गोल काटकर हल्दी के साथ डीप फ्राई करना होगा. असली जादू इसकी ग्रेवी में है. कड़ाही में तेजपत्ता और सूखी मिर्च का तड़का लगाकर बारीक कटे प्याज, लहसुन और टमाटर को भूनें. इसमें धनिया, हल्दी, लाल मिर्च और गरम मसाले का संतुलन इसे पनीर जैसा जायका देता है. जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब ग्रेवी तैयार कर उसमें फ्राई किए हुए आलू डालें. मिथिला में तो 56 प्रकार के तरुआ मशहूर हैं, लेकिन यह ‘तरुआ मसाला’ उन दिनों के लिए सबसे बेस्ट है जब घर में कोई हरी सब्जी न हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP