aaj ka Mesh rashifal 29 January 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business | आज का मेष राशिफल, 29 जनवरी 2026

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 29 January 2026 : मेष राशि के लिए आज का दिन बढ़िया बीतेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज शिशिर ऋतु और माष माघ है. तिथि एकादशी, नक्षत्र रोहिणी और मृगशिरा है. पक्ष शुक्ल, योग इंद्र है. शुभ समय 12.12 से 12.55 तक रहेगा. अशुभ समय 1.55 से 3.16 तक होगा. दिशाशूल आज दक्षिण में है. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन कमर, घुटने और जोड़ों में तकलीफ हो सकती है. पारिवारिक जीवन में समांजस्य बना रहेगा. आपसी समझ बढ़ेगी. रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है. अनावश्यक खर्च से बचें.

Aaj Ka Mesh Rashifal 29 January 2026 (मेष राशिफल टुडे) मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से लबरेज रहेगा. सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और व्यवसाय में ऊंचाइयां मिलेंगी. नौकरी में सफलता मिलेगी. काम बढ़ेगा. पब्लिक डीलिंग में लाभ होगा. सेहत सामान्य रहेगी. हालांकि, हड्डी और जोड़ों से जुड़ी हुई हल्की परेशानी होगी. महालक्ष्मी की आराधना करें और साथी कर्मचारियों की मदद करें. लाभ मिलेगा. आज शिशिर ऋतु और माष माघ है. तिथि एकादशी है. नक्षत्र रोहिणी और मृगशिरा है. पक्ष शुक्ल है. योग इंद्र है. सूर्योदय 7.11 और सूर्यास्त 5.57 पर होगा. शुभ समय 12.12 से 12.55 तक रहेगा. अशुभ समय 1.55 से 3.16 तक रहेगा. राहुकाल में कोई शुभ काम नहीं करें. दिशाशूल दक्षिण में है.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में चंद्रमा आज सातवें भाव में रहेंगे. ये दंपति, साझेदारी और सार्वजनिक जीवन से जुड़ा हुआ भाव माना जाता है. चंद्रमा इनमें वृद्धि करेंगे. सूर्य अभी भी कुम्भ राशि में है, जो लाभ भाव, मित्रों से सहमति और सामाजिक प्रतिष्ठा को बल देंगे. आज का दिन रिश्ते, साझेदारी और सार्वजनिक व्यवहार के लिए महत्त्वपूर्ण रहेगा. किसी मुद्दों पर आपकी राय के बाद फैसला होगा. आपकी बातों से सभा में मौजूद सभी लोग प्रभावित नजर आएंगे.

कैसी रहेगी लव लाइफ

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की सेहत आज सामान्य रहेगी. हालांकि, मानसिक तनाव से बचें. कमर, घुटने और जोड़ों में तकलीफ हो सकती है. जल का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें. भारी वस्तु उठाने से बचें और पर्याप्त आराम करें. पार्टनर के साथ प्यार में खोए हुए नजर आएंगे. मूड रोमांटिक रहेगा और पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव होगा. थोड़ी बहुत खट्ठा-मीठा मतभेद हो सकता है, जो बातचीत से सुलझ जाएगा. अविवाहित लोगों के लिए नए प्रस्ताव आएंगे या किसी पुराने प्रस्ताव पर गंभीर चर्चा हो सकती है. पारिवारिक जीवन में समांजस्य बना रहेगा. आपसी समझ बढ़ेगी. रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है.

कैसा रहेगा बिजनेस

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. साझेदारी से लाभ के योग बनेंगे. नया अनुबंध या डील फाइनल हो सकता है. अनावश्यक खर्च से बचें, वरना बजट हिल सकता है. नौकरी में इंटरव्यू, मीटिंग और पब्लिक डीलिंग में सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा दूसरे लोगों का सहयोग करेंगे. पार्टनरशिप वाले बिजनेस में संतुलन बनाए रखें.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

मेष राशि के जातकों का आज रोमांटिक रहेगा मूड, दक्षिण में जाना खतरनाक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP