बिरयानी कैसे बनाएं|बिरयानी रेसिपी विडियो|बिरयानी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए: Restaurant Style biryani recipe, tips to make perfect biryani at home

Share to your loved once


सेलिब्रेशन के मौके पर अगर खाने में लाजवाब और लजीज बिरयानी मिल जाए तो आहाहा… लेकिन हर बार रेस्टॉरेंट से ऑर्डर करना मुश्किल है. यदि घर बनाए तो बिरयानी पुलाव बन जाती है.  तो फिर करें तो करें क्या? अगर आप भी बार-बार होटल जैसी बिरयानी घर पर बनाने में फेल हो रहे हैं, तो मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के ये टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं.

हाल ही में मास्टरशेफ ने अपने यूट्यब चैनल पर परफेक्ट वेज बिरयानी बनाने की पूरी गाइड शेयर की है. शेफ का दावा है कि इस एक वीडियो की मदद से आप सभी तरह की बिरयानी बनाने में माहिर हो सकते हैं. क्योंकि बिरयानी नॉनवेज हो या फिर वेज सबको बनाने के बेसिक रूल्स एक ही हैं.



सामग्री

चावल के लिए
3 कप बासमती चावल
2 तेज पत्ते
2 इंच दालचीनी
2 काली इलायची
5-6 हरी इलायची
4-5 लौंग
1 छोटा चम्मच काली मिर्च
4 छोटे चम्मच नमक
2 हरी मिर्च
½ नींबू
15 कप पानी

सब्जियां
½ फूलगोभी
2 गाजर
12 शिमला मिर्च
200 ग्राम मशरूम
200 ग्राम छोटे आलू
1 कप मटर

बिरिस्ता के लिए
4 प्याज
तलने के लिए तेल

मैरिनेटेड सामग्री
1 कप दही
पिसी हुई बिरिस्ता
1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच जावित्री इलायची पाउडर
2 बड़े चम्मच गरम मसाला
स्वादानुसार नमक

सब्जियां पकाने के लिए
4 बड़े चम्मच तेल
1 तेज पत्ता
1 छोटा चम्मच जीरा
2 इंच दालचीनी
2 काली इलायची
5-6 हरी इलायची
4-5 लौंग
1 दगड़ फूल
मैरिनेटेड सब्जियां

दम के लिए
कुछ धागे केसर (2 बड़े चम्मच गर्म दूध में भिगोए हुए)
¼ कप पुदीने की पत्तियां
¼ कप धनिया की पत्तियां
4 बड़े चम्मच घी
1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
1 बड़ा चम्मच केवड़ा जल
¼ कप बिरिस्ता
1 कप चावल का पानी

बिरयानी बनाने के विधि
– चावल को धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें.
– सब्जियों को बड़े टुकड़ों में काट लें.
–  बिरिस्ता बनाने के लिए प्याज को बारीक काटकर गरम तेल में सुनहरा होने तक भूनें और निकाल लें.
– सब्जियों को मैरिनेड की सभी सामग्री के साथ मिलाकर 30 मिनट के लिए मैरिनेट होने दें.
– एक पैन में तेल गरम करें और साबुत मसाले डालें. मसालों को चटकने दें और फिर मैरिनेट की हुई सब्जियां डालें. 50% पकने तक पकाएं.
– एक बड़े बर्तन में 15 कप पानी उबालें, मसाले, हरी मिर्च, नींबू का रस डालें और चावल की पहली परत को धीमी आंच पर पकाएं.
– ध्यान रखें दूसरी परत सब्जियों और तीसरी परत चावल की होगी.
– ऊपर से बिरिस्ता, पुदीने की पत्तियां, धनिया पत्तियां, गुलाब जल, केवड़ा जल, भीगा हुआ केसर, घी और 1 कप उबले हुए चावल का पानी डालें.
– ढक्कन को आटे से बंद करके 5 मिनट तक तेज आंच पर और फिर 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. 10 मिनट के लिए रख दें और फिर ढक्कन खोलें. परोसने के लिए बिरयानी तैयार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP