Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों का आज खर्च बढ़ेगा या किस्मत चमकेगी, जानिए गुरुवार का पूरा दिन कैसा रहेगा?

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन कुछ मायनों में अच्छा और कुछ मायनों में थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. आज आप अपने खर्चो पर नियंत्रण रखना होगा, वरना आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. ज्योतिषाचार्य ने वृषभ राशि के लोगों के लिए बताया कि आज का दिन कैसा रहेगा.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 29 जनवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज रोहिणी नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा वृषभ राशि से मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन कुछ मायनों में अच्छा और कुछ मायनों में थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. आज आप अपने खर्चो पर नियंत्रण रखना होगा, वरना आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. इसके अलावा आज आप अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखें. आज आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने दोस्त से भी हो सकती है.

कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत से करें काम

वृषभ राशि के जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा औऱ मेहनत से काम करने की जरूरत है. यदि आप बिजनेस कर रहे हैं, तो भी आपको अपना पूरा फोकस काम पर ही रखना होगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं यदि वो इसमें बदलाव की सोच रहे हैं, तो फिलहाल उन्हें अपने इस फैसले को कुछ वक्त के लिए टाल देना चाहिए. वहीं बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप सरकारी स्कीम जैसे एफडी, टीडी या किसान विकास पत्र में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे आपको भविष्य में सुरक्षित रिटर्न मिलेगा.

पार्टनर से सुधरेंगे रिश्ते

वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में मधुरता आएगी. आज आप अपने पार्टनर की बातों को सुने, समझें और वक्त भी जरुर दें. जो लोग सिंगल हैं, आज उनके पार्टनर की खोज भी पूरी होगी. वहीं बात शादीशुदा लोगों की करें, तो आज आपको व्यस्त समय के बावजूद अपने परिवार को वक्त देना होगा.

आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 5 होगा. आज के दिन वृषभ राशि के जातक लक्ष्मी नारायण की पूजा करें. इसके अलावा आज पीला वस्त्र धारण करें और पीले वस्तुओं का दान भी करें. इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeastro

वृषभ राशि वालों का आज खर्च बढ़ेगा या किस्मत चमकेगी, जानिए कैसा रहेगा दिन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP