Kark Rashifal: भावनाओं पर नियंत्रण आज दिलाएगा राहत, भीमा एकादशी पर मिलेगा शुभ फल; जानें आज का कर्क राशिफल – Uttarakhand News
Last Updated:
Aaj Ka Kark Rashifal 29 January: आज गुरुवार को कर्क राशि के जातकों के लिए दिन आत्मनियंत्रण और धैर्य की परीक्षा लेकर आएगा. भीमा एकादशी का पावन दिन होने के कारण आज व्रत, मंत्र जाप और आत्मचिंतन से मानसिक शांति और संतोष प्राप्त होगा. प्रेम, करियर और पढ़ाई से जुड़े मामलों में संयम बनाए रखना जरूरी है, तभी सभी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी.
Today Cancer Horoscope 29 January (आज का कर्क राशिफल): कर्क राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन आत्मनियंत्रण और धैर्य की परीक्षा लेने वाला रहेगा. माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि होने के साथ आज भीमा एकादशी का व्रत मनाया जाएगा. चंद्रमा की स्थिति के कारण मन में चंचलता बनी रह सकती है, ऐसे में भावनाओं पर नियंत्रण रखना बेहद आवश्यक होगा. आज किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें और संयम के साथ आगे बढ़ें, तभी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी.
आज कर्क राशि की लव लाइफ
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. रिश्तों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. किसी छोटी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है, इसलिए आज शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. जो जातक रिलेशनशिप में हैं, उन्हें अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करनी चाहिए.
विवाहित जातकों के लिए आज जीवनसाथी के साथ धैर्यपूर्वक संवाद जरूरी रहेगा. अविवाहित जातकों के लिए आज कोई पुराना संपर्क दोबारा सामने आ सकता है, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय न लें.
कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सतर्कता की मांग करता है. ऑफिस पर वरिष्ठ अधिकारियों की नजर आपके काम पर बनी रह सकती है. किसी भी फाइल या दस्तावेज़ में लापरवाही भारी पड़ सकती है. व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज निवेश या साझेदारी से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए. जल्द मुनाफे के चक्कर में बड़ा जोखिम न उठाएं. दोपहर के बाद स्थिति धीरे-धीरे आपके पक्ष में आती नजर आएगी.
कर्क राशिफल: विद्यार्थियों के लिए दिन
कर्क राशि के विद्यार्थी जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. पढ़ाई या परीक्षा से संबंधित दबाव मन को विचलित कर सकता है.ध्यान भटकने की संभावना अधिक रहेगी, इसलिए आज समय-सारिणी बनाकर पढ़ाई करें. धैर्य और आत्मविश्वास के साथ किए गए प्रयास आपको तनाव से बाहर निकाल सकते हैं. माता-पिता या गुरुजनों से मार्गदर्शन लेना आज लाभकारी रहेगा.
कर्क राशिफल: महिला जातकों के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से संवेदनशील रह सकता है. पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे मानसिक थकान महसूस हो सकती है. हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न हो सकता है. वहीं गृहणियां आज घर की व्यवस्था सुधारने में व्यस्त रहेंगी. कामकाजी महिलाएं ऑफिस में अपनी सूझ-बूझ से स्थिति को संभालने में सफल रहेंगी. आज आपको अपने स्वास्थ पर विशेष ध्यान देने की जरूरी है. आज मानसिक तनाव के कारण सिर दर्द, थकान या अनिद्रा की समस्या हो सकती है. ध्यान, प्राणायाम और पर्याप्त जल सेवन आपके लिए लाभकारी रहेगा. उपवास करने वाले जातक अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें