संजय कपूर की मां के केस की सुनवाई टली, फर्जी फैमिली ट्रस्ट से जुड़ा केस, करिश्मा-प्रिया पर लगाए हैं आरोप

Share to your loved once


Last Updated:

Sunjay kapoor Property Dispute: संजय कपूर की मौत के बाद सोना कॉमस्टार की वसीयत पर रानी कपूर, प्रिया कपूर और करिश्मा कपूर के बच्चों में कोर्ट में विवाद है. रानी ने प्रिया कपूर और करिश्मा कपूर के बच्चों पर संपत्ति हड़पने के आरोप लगाए हैं. दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई 29 जनवरी को होगी.

ख़बरें फटाफट

संजय कपूर की मां के केस की सुनवाई टली, फर्जी फैमिली ट्रस्ट से जुड़ा है केसदिवंगत संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है.

मुंबई. बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद वसीयत और भारत की टॉप ऑटो कंपोनेंट कंपनियों में शामिल सोना कॉमस्टार का उत्तराधिकारी कौन होगा? इसको लेकर परिवार तीन धड़ों में बंट चुका है. वसीयत को लेकर मामला कोर्ट में लंबित है, लेकिन अब बिजनेसमैन की मां रानी कपूर द्वारा कोर्ट में दाखिल की गई याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई 29 जनवरी के लिए टाल दी. याचिका पर सुनवाई कर रहे जस्टिस विकास महाजन ने अब रानी कपूर की याचिका से खुद को अलग किया. अब दिल्ली हाई कोर्ट में गुरुवार को इस मामले की सुनवाई दूसरे जज की बेंच करेगी.

पहले मामले पर सुनवाई 23 जनवरी को हुई थी, लेकिन उसे भी टाल दिया गया था. बता दें कि रानी कपूर ने अपनी बहू प्रिया कपूर और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की. याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रिया और करिश्मा के बच्चों ने गैर-कानूनी तरीके से उनकी पूरी संपत्ति हड़पने के लिए एक धोखाधड़ी वाला फर्जी फैमिली ट्रस्ट बनाया है.

रानी कपूर ने प्रिया कपूर और करिश्मा कपूर के बच्चों पर लगाए संपत्ति हड़पने के आरोप

रानी कपूर ने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि बेटे की मौत के समय वह मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं थीं और कुछ लोगों ने मानसिक स्थिति का फायदा उठाते हुए संपत्ति हड़पने के लिए कई कागजों पर साइन लिए थे. उन्होंने यह भी कहा था कि प्रिया और करिश्मा कपूर के बच्चे गैर-कानूनी तरीके से संपत्ति को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने फर्जी फैमिली ट्रस्ट भी बना लिया है. इसी ट्रस्ट को भंग करने के लिए रानी कपूर ने कोर्ट में याचिका दाखिल की है.

प्रिया कपूर पर करिश्मा कपूर ने लगाए नकली वसीयत पेश करने के आरोप

प्रिया और करिश्मा के बच्चों के बीच भी संपत्ति को लेकर जंग जारी है. करिश्मा का आरोप है कि प्रिया कपूर ने कोर्ट में नकली वसीयत पेश कर उन्हें उनके पिता की मालिकाना संपत्ति से वंचित रखना चाहती हैं, जबकि प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट से एक याचिका के जरिए अभिनेत्री और संजय कपूर के तलाश के पेपर्स की प्रतियां मांगी हैं ताकि दोनों के बीच हुए समझौते के बारे में पता चल सके. कोर्ट ने करिश्मा कपूर को मामले में नोटिस भी जारी किया है और दो हफ्तों के अंदर जवाब भी मांगा है. इतना ही नहीं, मामले में बिजनेसमैन संजय कपूर की बहन पर भी प्रिया कपूर ने मानहानि का मुकदमा दायर किया है.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

संजय कपूर की मां के केस की सुनवाई टली, फर्जी फैमिली ट्रस्ट से जुड़ा है केस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP