साथ मरने की कसम खाकर प्रेमी ने प्रेमिका के पीठ में घोंपा खंजर, शादीशुदा मर्द से प्यार करना पड़ गया भारी | kerala love story of a married man and young beautiful girlfriend how end this relation kerala police latest investigation
तिरुवनंतपुरम/कोझिकोड: प्यार में साथ जीने और साथ मरने की कसमें खाने वाले एक प्रेमी ने प्रेमिका के साथ ऐसा छल किया, जिससे पूरा केरल हिला हुआ है. प्यार में जीने मरने की बातें अक्सर प्रेम कहानियों का हिस्सा हुआ करती हैं, लेकिन केरल के कोझिकोड जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर मानवता शर्मसार हो जाएगी. यहां एक शादीशुदा शख्स ने अपनी प्रेमिका के साथ सालों तक यौन संबंध बनाया. फिर जाब शादी करने की नौबत आई तो प्रेमी ने ऐसी चाल चली, जिसको सुनकर सब हैरान है. प्रेमी के झांसे में आकर प्रेमिका को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. आई थी दोनों एक साथ मरने के लिए, लेकिन प्रेमी ने उसके साथ कर दिया बड़ा कांड.
प्रेमी तब से प्रेमिका से प्यार करता था, जब वह नाबालिग थी. जबकि, प्रेमी पहले से ही शादीशुदा था. लड़की यह जानते हुए उससे प्यार करती थी. लेकिन एक दिन ऐसा हुआ जिससे सब सन्न रह गया. दरअसल प्रेमी ने अपने वर्कशॉप पर प्रेमिका को बुलाया. फिर बड़ी बेरहमी से उसकी जान ले ली. बाद में इसे आत्महत्या का रुप देने के लिए साजिश रची. लेकिन पुलिस ने आरोपी की चालाकी को बेनकाब कर घटना से पर्दा उठा दिया. केरल पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना कोझिकोड के कक्कोडी इलाके की है. आरोपी की पहचान वैशाखन के रूप में हुई है. वैशाखन और मृतका पिछले कई सालों से प्रेम संबंध में थे. मामला तब बिगड़ने लगा जब युवती ने वैशाखन पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया. वैशाखन पहले से ही शादीशुदा था, इसलिए वह युवती से पीछा छुड़ाना चाहता था. शादी के दबाव से तंग आकर उसने एक ऐसी साजिश रची जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए.
क्या है पूरा मामला?
24 जनवरी को वैशाखन ने अपनी प्रेमिका को फोन किया और उसे यकीन दिलाया कि वे दोनों इस दुनिया में एक साथ नहीं रह सकते, इसलिए उन्हें साथ में अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेनी चाहिए. उसने युवती को अपनी वर्कशॉप पर बुलाया ताकि वे दोनों वहां सुसाइड कर सकें. मासूम प्रेमिका अपने प्रेमी की बातों में आ गई और अपनी मौत के जाल में खुद चलकर पहुंच गई.
सुसाइड नहीं, सोची-समझी हत्या
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वर्कशॉप पहुंचने के बाद वैशाखन ने युवती की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. उसी दिन स्थानीय लोगों को युवती का शव वर्कशॉप के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला. शुरुआती जांच में पुलिस ने भी इसे आत्महत्या का मामला माना था और उसी दिशा में फाइल आगे बढ़ाई जा रही थी.
युवती की कॉल डिटेल्स ने खोला राज
हालांकि, मृतका के परिवार के सदस्यों के बयानों और युवती की कॉल डिटेल्स ने पुलिस के मन में संदेह पैदा कर दिया. जब पुलिस ने वैशाखन को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसकी कहानियों में विरोधाभास नजर आने लगा. आखिरकार, मनोवैज्ञानिक दबाव और सबूतों के सामने आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. उसने माना कि उसने युवती को साथ मरने का झांसा देकर बुलाया था, लेकिन उसका इरादा सिर्फ उसे रास्ते से हटाना था.
पोक्सो की धाराएं और चौंकाने वाले तथ्य
जांच के दौरान एक और घिनौना सच सामने आया. पुलिस को पता चला कि वैशाखन ने युवती का यौन उत्पीड़न तब से शुरू कर दिया था जब वह नाबालिग थी. इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के साथ-साथ पोक्सो अधिनियम (POCSO Act) की गंभीर धाराएं भी जोड़ दी हैं. आरोपी के पहले से शादीशुदा होने की बात भी सामने आई है, जिसे वह युवती से छिपाता रहा या फिर उसे गुमराह करता रहा.
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बहुत ही शातिराना तरीके से युवती का विश्वास जीता और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया. यह मामला क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट का भी एक बड़ा उदाहरण है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस वारदात में किसी और ने भी उसकी मदद की थी.
इलाके में भारी आक्रोश
इस घटना के सामने आने के बाद कक्कोडी इलाके के लोगों में भारी गुस्सा है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि आरोपी ने जिस तरह से एक लड़की के विश्वास का कत्ल किया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. पुलिस वर्कशॉप से फोरेंसिक साक्ष्य जुटा रही है और युवती की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत के सटीक समय और तरीके की पुष्टि की जा सके.