कौन हैं अरिजीत सिंह की दूसरी पत्नी? लाइमलाइट से दूर रहने वाली सादगी की मिसाल, तलाकशुदा दोस्त कैसे बनी हमसफर

Share to your loved once


नई दिल्ली. अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान करके फैंस को झकझोर दिया है. ‘तुम ही हो’ (आशिकी 2) से रातोंरात सुपरस्टार बने अरिजीत ने ‘ए दिल है मुश्किल’, ‘अपना बना ले’, ‘जालिमा’, ‘हवाएं’, ‘केसरिया’ जैसे दर्जनों हिट्स दिए. रिटायरमेंट के बाद भी वे म्यूजिक बनाते रहेंगे, लाइव शोज और इंडिपेंडेंट प्रोजेक्ट्स पर फोकस करेंगे. लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही प्राइवेट है जितनी उनकी आवाज भावुक. अरिजीत ने एक बाक नहीं दो-दो बार शादी की पहली शादी सफल नहीं होने के बाद उन्होंने कोयल रॉय को पत्नी के रूप में चुना जो उनकी जिंदगी की सबसे मजबूत सपोर्ट हैं. चलिए बताते हैं कि आखिर कौन हैं कोयल रॉय..

अरिजीत सिंह की दूसरी पत्नी कोएल रॉय हैं. जो ग्लैमर वर्ल्ड से कोई लेना-देना नहीं रखतीं और हमेशा कैमरों से दूरी बनाए रखती हैं.कोयल रॉय का जन्म 1991 में पश्चिम बंगाल में हुआ था. वह अरिजीत सिंह की बचपन की दोस्त रही हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि अरिजीत से शादी से पहले कोयल की शादी हो चुकी थी, जो बाद में किसी निजी कारण से टूट गई. बताया जाता है कि उनकी पहली शादी से एक बेटी भी है. हालांकि, कोयल ने कभी भी अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक मंच पर लाने की कोशिश नहीं की.

सीक्रेट मंदिर वेडिंग

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरिजीत सिंह और कोएल रॉय ने जनवरी 2014 में पश्चिम बंगाल के तारापीठ मंदिर में बेहद सादे तरीके से शादी की थी. यह शादी पूरी तरह बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे. उस वक्त अरिजीत अपने करियर के पीक पर थे, लेकिन उन्होंने भव्य शादी की बजाय सादगी को चुना.

2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान ये तस्वीर वायरल हुई थी. फाइल फोटो. 

स्टारडम के बावजूद सादा जीवन

अरिजीत सिंह और कोएल रॉय अक्सर अपनी सादगी के चलते सुर्खियों में रहते हैं. मई 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान अरिजीत को अपने गांव जियागंज (मुर्शिदाबाद) में पत्नी के साथ स्कूटर पर जाते हुए देखा गया था. दोनों ने स्थानीय स्कूल में जाकर मतदान किया. यह नजारा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और अरिजीत की जमीन से जुड़ी छवि को और मजबूत कर गया.

निजी लेकिन मजबूत रिश्ता

अरिजीत सिंह ने हमेशा अपने परिवार को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखा है. कोयल रॉय भी इसी सोच को मानती हैं. न सोशल मीडिया पर मौजूदगी, न ही सार्वजनिक आयोजनों में दिखना. कोयल एक निजी लेकिन मजबूत साथी के रूप में अरिजीत के जीवन का अहम हिस्सा हैं. कोयल उनकी जिंदगी की वो साथी हैं, जिन्होंने मुश्किल वक्त में उनका साथ निभाया और आज भी प्राइवेसी बनाए रखी.

दो बेटों के माता-पिता

अरिजीत और कोयल दो बेटों अली और जुल के माता-पिता हैं. खास बात यह है कि उनके बेटे जुल ने अरिजीत की बतौर निर्देशक पहली बंगाली फिल्म ‘सा’ (Sa, 2018) में अभिनय भी किया था. एक इंटरव्यू में बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में अरिजीत ने बेटे के अनुभव साझा करते हुए बताया था कि जुल रात 10 बजे के बाद सो जाता है, लेकिन शूटिंग के लिए वह पूरी रात जागा रहा. हर शॉट के बाद वह उनके पास आकर रोता था, लेकिन फिर भी उसने शानदार काम किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP