Tomato Sauce: लाल-लाल, रसीले टमाटर से पटा है बाजार, बना लें टोमेटो सॉस, पूरे साल का स्टॉक, बिना प्रिजर्वेटिव तैयार

Share to your loved once


Last Updated:

Tomato Sauce Home Made Recipe: इस वक्त बाजार में लाल-लाल, रसीले टमाटर आ रहे हैं और इनकी कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं है. ऐसे में आप चुनिंदा टमाटरों से पूरे साल के इस्तेमाल के लिए घर पर ही टोमेटो सॉस बना सकते हैं. बाजार की तरह इसमें ना केमिकल होंगे और ना प्रिजर्वेटिव. प्योरिटी के साथ टेस्ट मिलेगा.

टमाटर

घर का बना टमाटर सॉस स्वाद में बाजार वाले सॉस से कहीं ज्यादा ताज़ा, गाढ़ा और हेल्दी होता है. इसमें प्रिज़र्वेटिव नहीं होते हैं और आप अपने स्वाद के अनुसार मीठा-खट्टा संतुलन भी सेट कर सकते हैं. इसे समोसा, पकौड़ी, नूडल्स, सैंडविच या बच्चों के स्नैक्स के साथ परोसा जा सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और घर की सामान्य सामग्री से तैयार हो जाता है. जमशेदपुर की कुकिंग एक्सपर्ट पूनम कुमारी ने इसकी डिटेल्ड रेसिपी दी.

फूड

टमाटर सॉस बनाने के लिए सबसे पहले 1 किलो पके हुए लाल टमाटर ले लें. टमाटर जितने ज्यादा पके और लाल होंगे, सॉस उतना ही स्वादिष्ट और रंग में गहरा बनेगा. टमाटरों को अच्छी तरह धोकर बड़े टुकड़ों में काट लें. अब एक कड़ाही या पतीले में कटे टमाटर डालें और साथ में आधा कप पानी डालकर मध्यम आंच पर पकने रखें. 10–15 मिनट तक पकाएं जब तक टमाटर पूरी तरह गल न जाएं.

good

जब टमाटर नरम हो जाएं, गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद इसे मिक्सर में पीसकर प्यूरी बना लें. अब इस प्यूरी को छलनी से छान लें ताकि बीज और छिलके अलग हो जाएं और सॉस स्मूद बने. छनी हुई प्यूरी को फिर से कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर पकाना शुरू करें. पूनम कहती हैं कि सॉस में चीनी या मिर्च आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं. हालांकि बाजार में उपलब्ध शुगर लोडेड सॉस से घर की सॉस कई मायनों में अच्छी होती है. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

good

अब इसमें स्वाद के लिए 4–5 चम्मच चीनी, 1 चम्मच नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 1 चम्मच सिरका डालें. आप चाहें तो हल्का सा गरम मसाला या काली मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं. मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि यह तले में न लगे. लगभग 15–20 मिनट में सॉस गाढ़ा होने लगेगा. जब सॉस चम्मच के पीछे चिपकने लगे, तब समझिए यह तैयार है.

food

तैयार सॉस को पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर इसे साफ और सूखी कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में रखें. सही तरह से स्टोर करने पर यह 2–3 हफ्ते तक आराम से चल सकता है. घर का बना यह टमाटर सॉस बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगा और हर स्नैक का स्वाद दोगुना कर देगा. सालभर सॉस चलाने के लिए सोडियम बेंजोएट डाल सकते हैं. यह मेडिकल स्टोर पर मिल जाता है. 1 किलो सॉस में 1 ग्राम से कम यह पड़ेगा. यह आमतौर पर सॉस की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए डाला जाता है. 1 महीने तक स्टोर करने के लिए विनेगर ही काफी है. इसे फ्रिज में रखें और 1 महीने तक बिना किसी केमिकल या सिरके के भी यह आराम से चल जाता है. 

homelifestyle

लाल-लाल, रसीले टमाटर से पटा है बाजार, बना लें टोमेटो सॉस, पूरे साल का स्टॉक..!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP