कानपुर में पुलिस मुठभेड़, तो प्रयागराज में यूजीसी के नए बिल का विरोध, पढ़े यूपी की टॉप न्यूज

Share to your loved once


यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…

रायबरेली में स्कूल जा रही मां-बेटी को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौके पर मौत
रायबरेली में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही मां-बेटी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मौके पर मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

‘सवर्ण समाज बड़ा त्यागी और तपस्वी’बीजेपी विधायक अनिल सिंह के बयान का वीडियो वायरल
उन्नाव की पुरवा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अनिल सिंह का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में विधायक सवर्ण समाज, जाति और सामाजिक पहचान को लेकर खुलकर अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं. उन्होंने सवर्ण समाज को त्यागी, तपस्वी और देश के लिए हमेशा खड़ा रहने वाला बताते हुए कई तीखे और चर्चा में आने वाले बयान दिए हैं, जिन पर अब सियासी और सामाजिक बहस शुरू हो गई है.

मेरठ में सिंचाई विभाग का JE दो लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया
मेरठ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर ब्रजराज सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी जेई ठेकेदार से बिल पास करने के बदले 2 लाख रुपये की मांग कर रहा था. शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने पूरा जाल बिछाया और जैसे ही रिश्वत की रकम ली गई, उसी वक्त कार्रवाई कर उसे दबोच लिया.

Kanpur News: बाबूपुरवा में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, शातिर कल्लू पैर में गोली लगने से घायल

कानपुर में बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश कर रहे शातिर आरोपी कल्लू ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. घायल कल्लू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कल्लू पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं और वह दिसंबर 2025 में गुजैनी की ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी के मामले में पहले भी गिरफ्तार हो चुका था. 15 जनवरी को गुजैनी थाने से पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हुए कल्लू की तलाश में पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एसीपी के नेतृत्व में तीन टीमें लगातार दबिश दे रही थीं.

Prayagraj News: प्रयागराज में यूजीसी के नए बिल का विरोध तेज, माघ मेले में संतों ने जताई नाराजगी
यूजीसी के नए बिल को लेकर देशभर में विरोध लगातार तेज होता जा रहा है. प्रयागराज में माघ मेले के दौरान कल्पवास कर रहे साधु-संतों ने भी इस बिल के खिलाफ आवाज बुलंद की है. गंगोली शिवाला मार्ग स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, अलोपीबाग के शिविर में हुई बैठक में संतों ने केंद्र सरकार से यूजीसी का नया बिल तत्काल वापस लेने की मांग की. संतों का कहना है कि यह बिल समाज में विघटन पैदा करेगा और इससे हिंदू समाज में आपसी दूरी बढ़ेगी. संतों ने सरकार से इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP