अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ा प्लेबैक सिंगिंग? खुद किया खुलासा, बोले- ‘मैं थक गया हूं, एक वजह नहीं कई कारण हैं’

Share to your loved once


नई दिल्ली. बॉलीवुड संगीत जगत से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह ने आधिकारिक तौर पर प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया है. इस फैसले ने न सिर्फ उनके फैंस को हैरानी में डाल दिया है, बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री में भी इसे एक युग के अंत के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो प्रोजेक्ट पहले से कमिटेड हैं, उन्हें वह जरूर पूरा करेंगे.

27 जनवरी 2026 को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि अब वे कोई नया प्लेबैक प्रोजेक्ट नहीं लेंगे. यह खबर फैंस के लिए सदमे जैसी रही, क्योंकि अभी हाल ही में उनकी तीन गाने ‘गेहरा हुआ’, ‘घर कब आओगे’ और ‘मातृभूमि’ हाल ही में रिलीज हुए थे और फैंस उन्हें एंजॉय कर रहे थे.

‘एक वजह नहीं कई कारण हैं’

अरिजीत ने अपने प्राइवेट एक्स अकाउंट पर पहले कुछ ट्वीट्स किए, जहां उन्होंने फैसले की वजह बताई. उन्होंने लिखा, ‘इसके पीछे सिर्फ एक वजह नहीं है, कई फैक्टर हैं और मैं काफी समय से इस बारे में सोच रहा था. आखिरकार मैंने हिम्मत जुटाई.’ उन्होंने आगे कहा, ‘एक वजह बहुत सिंपल है. मैं जल्दी बोर हो जाता हूं, इसलिए मैं अपने गानों के अरेंजमेंट्स बदलता रहता हूं और लाइव परफॉर्म करता हूं. सच कहूं तो मैं थक गया हूं. मुझे अलग तरह की म्यूजिक एक्सप्लोर करने की जरूरत है ताकि मैं जिंदा रह सकूं.’

अरिजीत सिंह का एक्स पोस्ट.

‘मैं म्यूजिक कभी नहीं छोड़ूंगा’

एक और वजह बताते हुए उन्होंने लिखा, ‘मुझे नए सिंगर्स की आवाजें सुनने की उत्सुकता है, जो मुझे सच्ची इंस्पिरेशन दें.’ उन्होंने फैंस को आश्वासन दिया, ‘मैं म्यूजिक कभी नहीं छोड़ूंगा. मैं अच्छी म्यूजिक का फैन हूं और आगे खुद से ज्यादा सीखूंगा और छोटे आर्टिस्ट की तरह काम करूंगा.’

अरिजीत सिंह का इंस्टाग्राम पोस्ट.

इंडियन क्लासिकल म्यूजिक की ओर वापसी

अरिजीत सिंह के इस फैसले पर कई यूजर्स ने तरह-तरह के कयास लगाना शुरू कर दिया. कई ने जहां उनके फैसले का समर्थन किया तो कई ने उनसे वापस आने की गुजारिश की. ऐसे में सिंगर ने फैंस को जवाब देते हुए अपने फैसले की वजह भी साफ कर दी है. उन्होंने इंडियन क्लासिकल म्यूजिक की ओर जाने की बात भी कही. एक फैन ने सिंगर से पूछा कि कहीं वह उनके साथ कोई मजाक तो नहीं कर रहे, तो सिंगर ने जवाब दिया कि वह किसी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं कर रहे, बल्कि वह सिर्फ बॉलीवुड प्लेबैक सिंगिंग से दूर जा रहे हैं, लेकिन म्यूजिक और खासतौर पर इंडियन क्लासिकल म्यूजिक से उनका जुड़ाव बना रहेगा. उन्होंने साफ किया कि वह इंडियन क्लासिक्ल म्यूजिक की ओर वापस जा रहे हैं. अरिजीत ने ये भी कहा कि वह खुद का म्यूजिक बनाएंगे और जब भी तैयार होंगे, अपने म्यूजिक के साथ आएंगे.

इंडस्ट्री में मचा हलचल

अरिजीत सिंह के फैसले बाद फैंस से लेकर सेलेब्स क हैरान हैं. फैंस ने उनसे इस फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया, जबकि साथी संगीतकारों ने हैरानी और उदासी जताई. संगीतकार विशाल-शेखर ने लिखा, ‘हमारे प्यारे अरिजीत… यह सुनकर दिल टूट गया.’ गीतकार मनोज मुंतशिर ने कहा, ‘आपकी आवाज ने हमारे दिलों में जगह बनाई है. आप जो भी करें, हम आपके साथ हैं.’ सिंगर-कंपोजर अमाल मलिक, जिन्होंने अरिजीत के साथ कई सुपरहिट गानों में काम किया है. उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की. अमाल ने लिखा, ‘यह सुनकर मैं पूरी तरह खो-सा गया हूं… समझ नहीं पा रहा, लेकिन तुम्हारे फैसले का सम्मान करता हूं. बस इतना जान लो कि मैं था, हूं और हमेशा अरिजीत सिंह का फैन रहूंगा.’ उन्होंने आगे कहा, ‘अगर यही सच है, तो यकीन मानो फिल्मी संगीत तुम्हारे बिना पहले जैसा कभी नहीं रहेगा. तुम्हारे दौर में जन्म लेने के लिए आभारी हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP