‘घर में ब्रेड-मक्खन आ जाए बस’, अर्चना ने बताई शादी के बाद क्यों की C ग्रेड फिल्में? परमीत सेठी ने बताए कड़वे सच
Last Updated:
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने 1992 में शादी की थी. दोनों की सादी को 25 से ज्यादा साल हो गए हैं. दोनों के दो बेटे-आर्यमान सेठी और आयुष्मान सेठी हैं. शादी के इतने सालों बाद अर्चना और परमीत संघर्ष के दिनों के बारे में बात की. परमीत ने बताया कि अर्चना उनसे 7 साल बड़ी थीं और सक्सेसफुल एक्ट्रेस थीं. लेकिन वह कुछ नहीं कर रहे थे. अर्चना ने कहा कि घर चलाने के लिए उन्होंने सीग्रेड फिल्मों में काम किया. हालांकि वह नहीं चाहती थीं.
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने शादी के बाद संघर्ष को याद किया. (फोटो साभारः यूट्यूब थंबनैल)मुंबई. एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी शादी के दौरान और बाद आए मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की. अर्चना बताया कि शादी के शुरुआती सालों में वह घर की मुख्य कमाने वाली थीं और इसका उनकी इमोनशल सिचुएशन पर असर पड़ा. उन्होंने कहा कि वे भले ही कमाने को लेकर कॉन्फिडेंट थी लेकिन अंदर ही अंदर उलझन में थी. अर्चना ने पति परमीत से कहा, “जब मैंने तुमसे शादी की, तो मुझे लगा, ‘हां, मैं ही कमाने वाली हूं’. लेकिन कहीं न कहीं मैंने अपनी स्त्री साइड को दबा दिया था, जो चाहती थी कि कोई मुझे संभाले, जिस पर मैं भरोसा कर सकूं और उसकी तरफ देख सकूं, जैसे मेरी मां अपने पिता की तरफ देखती थीं.”
अर्चना पूरन सिंह ने आगे कहा कि उस समय वह इन इमोशंस को पूरी तरह समझ नहीं पाई थीं और शायद परमीत को भी मिलेजुले हिंट दिए. उन्होंने कहा, “कभी-कभी मुझे लगता था कि इससे फर्क नहीं पड़ता कि मैं कमा रही हूं, लेकिन कभी-कभी मैं तुम्हें कमाने के लिए उकसाती थी और प्रोजेक्ट्स ठुकराने पर टोकती थी.”
अर्चना पूरन सिंह ने उस दौर में अपने प्रोफेशनल फैसलों पर भी बात की और माना कि उन्होंने मुंबई में टिके रहने के लिए ऐसी फिल्में कीं, जिन पर उन्हें गर्व नहीं था. उन्होंने कहा, “मेरा एक और मंत्र था कि मैंने कभी काम को ना नहीं कहा. इसका नतीजा ये हुआ कि मैंने बहुत खराब फिल्में कीं. मैंने सी-ग्रेड फिल्में कीं. मेरा माइंडसेट था कि घर में ब्रेड और मक्खन आ जाए.”
अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी को बताई दिल की बात
अर्चना पूरन सिंह ने माना कि समय के साथ उनके मन में नाराजगी भी आ गई थी. उन्होंने परमीत से कहा,”उस वक्त मुझे लगा कि अगर तुमने आगे बढ़कर जिम्मेदारी ली होती, तो मुझे वो काम नहीं करना पड़ता.” दूसरी तरफ परमीत सेठी ने बताया कि वह ऐसे काम करने से क्यों हिचकते थे, जो उनके लंबे समय के टारगेट से मैच नहीं होते थे. उन्होंने बताया कि वह अर्चना से सात साल छोटे थे और इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे.
परमीत सेठी को था इस बात का डर
परमीत सेठी ने कहा, “उस वक्त मेरी सोच थी कि तुम्हारा करियर तो चल चुका था, लेकिन मेरा करियर बन रहा था. मुझे लगता था कि अगर मैंने एक गलत कदम उठाया, तो मैं पूरी तरह इंडस्ट्री से बाहर हो जाऊंगा. मैं लंबे समय तक हीरो बनने की कोशिश कर रहा था.” जब अर्चना ने कहा कि वह भी हीरोइन बनना चाहती थीं, तो परमीत ने समझाया, “लेकिन तुम मुझसे सात साल बड़ी थीं और अपने करियर में मुझसे आगे थीं.” इन तनावों और अलग-अलग नजरियों के बावजूद, दोनों ने उन सालों को साथ मिलकर पार किया.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें