Varanasi News: वाराणसी में रविदास जयंती की तैयारियां शुरू, पीएम-सीएम को भी भेजा गया न्योता
Last Updated:
Ravidas Jayanyi 2026:श्रीगुरु रविदास जन्म स्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी के एल सरोवा ने बताया कि सेवादारों के पहले जत्थे के साथ यहां 3 ट्रक से खाद्य सामग्री को यहां भेजा गया है.इसमें गेहूं,चावल,दाल के अलावा और भी दूसरे अनाज है.
वाराणसी: धर्म नगरी काशी का नाता संत रविदास से भी है. वाराणसी के सिर गोवर्धन इलाके में उनके जन्मस्थली पर उनका प्राचीन मंदिर है. इसे काशी का दूसरा स्वर्ण मंदिर भी कहा जाता है. हर साल माघ पूर्णिमा पर यहां रैदासियों की भीड़ लगती है. देश दुनिया से लाखों रैदासी यहां मत्था टेकने आते है. 1 फरवरी को रविदास जयंती है. काशी में इसकी तैयारियां जोरों पर है.इस बार रविदास जयंती पर कई वीवीआईपी भी काशी में होंगे.ट्रस्ट की ओर से इस महाउत्सव में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कप न्योता भेजा गया है.
उधर संत रविदास जयंती के लिए सिरगोरर्धन इलाके में रैदासियों के ठहरने के लिए व्यवस्था भी की जा रही है. इसके लिए वहां शिविर बनाया जा रहा है. अगले 2 से 3 दिनों में इस इलाके में मिनी पंजाब जैसा नजारा देखने को मिलेगा. इस बार रविदास जयंती के अवसर पर भारत सहित 10 देशों से रैदासी काशी आएंगे. फिलहाल, 500 से ज्यादा सेवादारों का जत्था काशी पहुंच चुका है.
पीएम-सीएम के अलावा बड़े नेताओं को न्योता
श्रीगुरु रविदास जन्म स्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी के एल सरोवा ने बताया कि सेवादारों के पहले जत्थे के साथ यहां 3 ट्रक से खाद्य सामग्री को यहां भेजा गया है. इसमें गेहूं,चावल, दाल के अलावा और भी दूसरे अनाज हैं. वहीं इस बार पीएम-सीएम के अलावा कई अन्य पार्टी के नेताओं को भी इस उत्सव में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा गया है.
लगाया गया है जर्मन हैंगर तकनीक से टेंट
इस बार सभा स्थल पर जर्मन हैंगर तकनीक से टेंट भी लगाया जा रहा है. इस मैदान में अलग-अलग टेंट ने अलग-अलग राज्यों से आने वाले रैदासी ठहरेंगे. अनुमान है कि रविदास जयंती पर करीब 3 लाख से ज्यादा रैदासी काशी आएंगे. 30 जनवरी को ट्रस्ट के प्रमुख संत निरंजन दास भी यहां आएंगे. उनके साथ भी कई NRI भक्त यहां आ सकते हैं.
सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम
संत रविदास जयंती के अवसर पर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम होंगे. इसके लिए स्थानीय अफसर लगातार मंदिर और शिविर क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. 30 जनवरी को इस रूट पर गाड़ियों के डायवर्जन के लिए पूरा रुट चार्ट भी जारी किया जाएगा.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें