वध 2 ट्रेलर रिलीज: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता का दमदार थ्रिलर.

Share to your loved once


Last Updated:

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म ‘वध 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. क्राइम-थ्रिलर फिल्म में दोनों एक्टर्स का पहले से भी दमदार अवतार नजर आ रहा है. नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की पहली फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने दूसरे पार्ट की कहानी को और जबरदस्त सस्पेंस दिया है.

ख़बरें फटाफट

पहले से भी दमदार रूप में लौटी 'वध 2', संजय मिश्रा पार करेंगे हर हदवध 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

नई दिल्ली.  संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की मच अवेटेड फिल्म वध 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. लव फिल्म्स ने आज इसका ट्रेलर जारी कर दिया है.  थ्रिलर-मिस्ट्री ‘वध 2’ की पहली झलक में जो रहस्य, तनाव और भावनात्मक टकराव की झलक दिखती है. इस बार संजय मिश्रा और नीना गुप्ता का पहले से भी दमदार रूप नजर आने वाला है. मेकर्स ने ट्रेलर में फिल्म की झलक तो दिखाई है, लेकिन रहस्य की परत नहीं खोली गई है.

फिल्म की पहचान इसकी गंभीर और सधी हुई टोन से होती है, जहां किरदार पूरी ईमानदारी और गहराई के साथ सामने आते हैं. संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के साथ इस बार कुमुद मिश्रा, शिल्पा शुक्ला समेत नए चेहरे—अमित के सिंह, अक्षय डोगरा और योगिता बिहानी—भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. ट्रेलर में ही सभी कलाकारों की दमदार अदाकारी कहानी की भावनात्मक परतों और उसकी तीव्रता का साफ संकेत देती है.

वध 2 का ट्रेलर आउट

पहले से दमदार अवतार में दिख रहे नीना गुप्ता-संजय मिश्रा

लेखक-निर्देशक जसपाल सिंह संधू के अनुसार ‘वध 2’ को केवल एक थ्रिलर के तौर पर नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और नैतिक द्वंद्वों से जुड़ी कहानी के रूप में गढ़ा गया है. इस बार उन्होंने नैरेटिव को ज्यादा लेयर्ड और गहराई भरा बनाया है, ताकि हर मोड़ पर दर्शक सोचने को मजबूर हों. ट्रेलर उस माहौल की झलक देता है, जहां सच और झूठ के बीच की रेखा साफ नजर नहीं आती.

प्रोड्यूसर लव रंजन का कहना है कि यह फिल्म पहली ‘वध’ की भावना को कायम रखते हुए एक बिल्कुल नई कहानी के साथ आगे बढ़ती है. उनके मुताबिक संजय मिश्रा, नीना गुप्ता और कुमुद मिश्रा जैसे अनुभवी कलाकार यह साबित करते हैं कि सशक्त कहानियों के लिए उम्र कभी बाधा नहीं बनती.

वहीं, अंकुर गर्ग ने साझा किया कि आईएफएफआई में फिल्म को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से पूरी टीम का हौसला बढ़ा है. दर्शकों का इस फ्रेंचाइजी के साथ बना भावनात्मक रिश्ता इस बात का संकेत है कि आज भी कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा को खूब सराहा जाता है.

About the Author

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

homeentertainment

पहले से भी दमदार रूप में लौटी ‘वध 2’, संजय मिश्रा पार करेंगे हर हद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP