Lollapalooza इवेंट में दिशा पाटनी-तलविंदर सिंह का रिश्ता कंफर्म

Share to your loved once


Last Updated:

दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर के रिलेशनशिप की चर्चाएं नूपुर सेनन की शादी के बाद से तेज हैं. दोनों को नूपुर की शादी में हाथों में हाथ डाले देखा गया था जिसके बाद से चर्चाएं हैं कि शायद दोनों डेट कर रहे हैं. अब कपल ने पब्लिक अपीयरेंस के साथ इन खबरों को कंफर्म कर दिया है. दिशा और तलविंदर पहली बार Lollapalooza इवेंट में हाथों में हाथ डाले पहुंचे.

ख़बरें फटाफट

दिशा पाटनी ने तलविंदर संग कंफर्म किया रिश्ता? पब्लिक में हाथ थामे दिखा कपलदिशा पाटनी और तलविंदर हाथों में हाथ डाले दिखे.

नई दिल्ली.  दिशा पाटनी इन दिनों अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर सिंह सिद्धू संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी से तलविंदर और दिशा पाटनी का वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे. नूपुर की शादी में पहली बार तलविंदर ने फेस रिवील किया था जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं तेज हैं. इस बीच अब लगता है कि रूमर्ड कपल ने अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है. दिशा पाटनी Lollapalooza के इवेंट में रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर का हाथ थामे पहुंचीं.

ये पहला मौका था जब दोनों किसी पब्लिक इवेंट में साथ दिखे थे. दिशा और तलविंदर ने जिस तरह से हाथों में हाथ डाले इवेंट में एंट्री ली मानो ऐसा लग रहा था कि दोनों अपना रिश्ता जग-जाहिर करने के लिए तैयार हैं.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP