India-Pakistan News: भारत ने UN में खोली पाकिस्तान की पोल, ऑपरेशन सिंदूर पर झूठ का पर्दाफाश
Last Updated:
India-Pakistan News: भारत ने पाकिस्तान के झूठ को फिर बेनकाब किया है. संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर पर झूठ फैला रहा था. तभी संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी.
पाकिस्तान को भारत ने फिर हड़काया है.India-Pakistan News: पाकिस्तान की एक बार फिर इंटरनेशनल बेइज्जती हुई है. भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी है. ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान झूठ पर झूठ फैला रहा था. मगर भारत के सामने उसकी झूठ पकड़ी गई. भारत ने पाकिस्तान की झूठ का पर्दाफाश कर दिया है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने सोमवार को पाकिस्तान पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान का एक ही एजेंडा है- भारत और उसके लोगों को नुकसान पहुंचाना. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर झूठा और अपने फायदे का बयान दिया है.
संयुक्त राष्ट्र में पी हरीश ने बताया कि अप्रैल 2025 में पहलगाम में पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकियों ने 26 बेगुनाह नागरिकों की हत्या की थी. इसके बाद भारत ने सिर्फ आतंक के ढांचे को खत्म करने के लिए सीमित, जिम्मेदार और गैर-उकसावे वाली कार्रवाई की. 10 मई को खुद पाकिस्तानी सेना ने भारत से लड़ाई रोकने की गुहार लगाई, क्योंकि उसके कई एयरबेस को भारी नुकसान हुआ था.
भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने साफ कहा कि आतंकवाद को ‘नया सामान्य’ नहीं बनाया जा सकता. पाकिस्तान आतंकवाद को राज्य की नीति की तरह इस्तेमाल करता है, जिसे दुनिया बर्दाश्त नहीं कर सकती. उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है और इस पर पाकिस्तान को बोलने का कोई हक नहीं है.
सिंधु जल संधि को लेकर भी यूएन में पाकिस्तान गिड़गिड़ाया है. इस पर भारत ने कहा कि 65 साल में पाकिस्तान ने तीन युद्ध और हजारों आतंकी हमले किए. इसलिए भारत ने इस संधि को तब तक स्थगित रखने का फैसला किया है, जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को पूरी तरह और हमेशा के लिए खत्म नहीं करता. अंत में भारत ने पाकिस्तान को अपने ही देश में कानून के राज और सेना की राजनीति में दखल पर भी आत्ममंथन करने की सलाह दी. बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान को भारत की तरफ से पहलगाम अटैक का जवाब था.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें