वहीदा रहमान ने एआर रहमान के बयान पर दी प्रतिक्रिया, भेदभाव पर बोली

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड के जाने माने म्यूजकि कंपोजर एआर रहमान ने हाल ही में जो सांप्रदायिक भेदभाव वाला बयान दिया था, उस पर लोगों का रिएक्शन आना अब भी जारी है. हिंदी सिनेमा की कई हस्तियों के बाद अब दिग्गज अदाकार वहीदा रहमान ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय जाहिर की है. उनसे पहले भी कई हस्तियां उनके इस बयान पर उनका सपोर्ट कर चुके हैं, तो कुछ उनके खिलाफ जाकर अपनी राय दे चुके हैं.

ख़बरें फटाफट

‘शांति से रहो, मुल्क हमारा है’, ए आर रहमान के बयान पर वहीदा रहमान का रिएक्शनवहीदा ने रखी अपनी बाात

नई दिल्ली. ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान का एक स्टेटमेंट काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है. इस पर इडंस्ट्री के लोगों ने अपनी अलग-अलग तरीक से राय भी रखी है. पहले जावेद अख्तर, राम गोपाल वर्मा और रणवीर शौरी जैसे कई एक्टर्स इस पर अपने रिएक्शन दे चुके हैं. अब खुद वहीदा रहमान ने इस बयान पर अपना रिएक्शन दिया है.

ऑस्कर और ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम करने वाले संगीतकार ए आर रहमान अपने एक बयान को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में रहमान ने सांप्रदायिक भेदभाव के कारण इंडस्ट्री में काम न मिलने को लेकर अपना दर्द बयां किया था. इसके बाद से ही ये मुद्दा देखते ही देखते इतना बड़ा बन गया कि अब तक इस पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस पर वहीदा रहमान ने भी अपनी बात रखी है.

एआर रहमान के बयान पर वहीदा की राय

हाल ही में स्क्रीन से की गई बातचीत में हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा वहीदा रहमान ने एआर रहमान के बयान पर अपनी राय जाहिर की है. उन्होंने इस बयान के बाद कहा कि, ‘किस पर विश्वास करें और कितना विश्वास करें? ये बात सच भी है या नहीं, हमें क्यों इन सब में पड़ना चाहिए? मैं उम्र के इस पड़ाव पर आकर इन सब चीजों में पड़ना नहीं चाहती.लेकिन इतना जरूर कहूंगी कि शांति से रहना सीखों, यह मुल्क हमारा है, शांति रहो और बस खुश रहो.’

इंडस्ट्री में काम को लेकर तोड़ी चुप्पी

वहीदा रहमान ने इस दौरान अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि, ‘ वक्त कभी एक जैसा नहीं रहता, कभी बहुत काम मिलता है, तो कभी काम नहीं भी मिलता. ये सब तो चलता रहता है. हर चीज का एक समय होता है. एक उम्र के बाद लोग कहते हैं कि किसी अलग या नए इंसान को लाओ. इसी के चलते कुछ लोग पीछे रह जाते हैं और कुछ आगे निकल जाते हैं. माना कुछ लोग हमेशा काम करते रहते हैं. ऊंचाईयों पर रहते हैं, हमेशा तो ऐसा नहीं रहेगा.’

बता दें ए आर रहमान ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को इंटरव्यू में काम न मिलने का अपना दुख जाहिर करते हुए कहा था कि पिछले आठ सालों में बॉलीवुड में पावर शिफ्ट हुई है. अब जो लोग क्रिएटिव नहीं हैं, उनके पास ये पावर है, 8 साल से मुझे काम ही नहीं मिल रहा है. ये कोई कम्युनल चीज भी हो सकती है. इसके बाद से ही उनके बयान पर विवाद चल रहा है.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

homeentertainment

‘शांति से रहो, मुल्क हमारा है’, ए आर रहमान के बयान पर वहीदा रहमान का रिएक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP