गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर विवाद, अफेयर की खबरों पर एक्टर का बयान
Last Updated:
गोविंदा की पत्नी सुनीता अक्सर उनके अफेयर्स को लेकर खुलेआम कई दावे करती रहती हैं. सुनीता आहूजा ने कुछ समय पहले बताया था कि एक्टर का इन दिनों भी अफेयर चल रहा है. एक बार फिर स्टारवाइफ ने आरोपों को दोहराते हुए कहा कि गोविंदा नई-नई लड़कियों के शुगर डैडी बन जाते हैं. एक्ट्रेस बनने का सपना लिए नई लड़कियां इंडस्ट्री में कदम रखती हैं और वो एक ऐसे शख्स की तलाश में होती हैं जो उनका खर्चा उठा सके. सुनीता कहती हैं कि गोविंदा ने जवानी में जो किया वो किया, लेकिन अब उम्र के साथ उनकी हरकतें शोभा नहीं देती हैं.
गोविंदा और सुनीता आहूजानई दिल्ली. गोविंदा और सुनीता आहूजा आए दिन अपने रिश्तों में खटपट के चलते खबरों में बने रहते हैं. एक्टर की पत्नी अक्सर इंटरव्यूज में गोविंदा के अफेयर्स के बारे में बात करती हैं. हालिया बयान में उन्होंने दावा किया कि इस उम्र में भी गोविंदा का यंग मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर है. सुनीता ने एक बार फिर अपने पति को लेकर अटपटा बयान दिया है जिससे सनसनी मच गई है. स्टार वाइफ ने कहा कि वो 63 साल की उम्र में भी नई-नई लड़कियों के चक्कर में फंस जाते हैं.
मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर अपने पुराने बयान पर फिर एक बार बात की. सुनीता ने कहा कि अब उनके बच्चे बड़े हो चुके हैं और ऐसी चर्चाएं उन्हें परेशान करती हैं. वह अक्सर कहती हैं कि इस तरह की बातें बच्चों की उम्र के हिसाब से ठीक नहीं होतीं.
सुनीता ने गोविंदा को बताया न्यू कमर्स का शुगर डैडी
उन्होंने आगे कहा कि आजकल इंडस्ट्री में संघर्ष करने आने वाली कुछ लड़कियां मेहनत के बजाय ऐसे लोगों की तलाश में रहती हैं, जो उनका खर्च उठा सकें. सुनीता के मुताबिक, बिना काबिलियत के हीरोइन बनने का सपना देखने वाली ऐसी लड़कियां बाद में लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल तक करने लगती हैं. सुनीता के मुताबिक गोविंदा न्यूकमर लड़कियों के शुगर डैडी बन जाते हैं.
‘बच्चों पर होता है गलत असर’: सुनीता आहूजा
वो कहती हैं, ‘ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं, लेकिन तुम थोड़े ही बेवकूफ हो. तुम्हारी उम्र 63 साल है. तुम्हारे पास अच्छा परिवार है, खूबसूरत बीवी है और दो बड़े बच्चे हैं. अब इस उम्र में ये सब नहीं कर सकते. तुमने जवानी में किया, ठीक है. जवानी में हम भी गलतियां करते हैं, लेकिन अब इस उम्र में नहीं’.
गोविंदा ने अफेयर की खबरों से किया इनकार
ANI से बातचीत में गोविंदा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि जब इंसान खामोश रहता है तो लोग या तो उसे कमजोर समझ लेते हैं या फिर उसपर लगाए गए सभी आरोपों को सच मान लेते हैं. इसी वजह से आज वह अपनी बात साफ तौर पर रख रहे हैं. गोविंदा ने आगे बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि उनके परिवार के कुछ सदस्य अनजाने में इस पूरे मामले में घसीटे जा सकते हैं और शुरुआत में उन्हें यह एहसास भी नहीं होगा कि वे किसी बड़ी साजिश का हिस्सा बनते जा रहे हैं.
About the Author
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें