‘ममता को नवान्न से घर भेजो’, कोलकाता की सड़कों पर शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, TMC के ‘आतंक’ के खिलाफ छेड़ दी जंग

Share to your loved once


Last Updated:

West Bengal Elections 2026: कोलकाता के सखेरबाजार में शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार के खिलाफ रैली की. उन्होंने बंगाल की जनता से टीएमसी के कथित आतंक के विरोध में आवाज उठाने की अपील की और डायमंड हार्बर रोड ब्लॉक किया. शुभेंदु अधिकारी ने लोगों से कहा कि वे टीएमसी की धमकियों का मुंहतोड़ जवाब दें.

ख़बरें फटाफट

'ममता को नवान्न से घर भेजो', कोलकाता की सड़कों पर शुभेंदु अधिकारी की हुंकारशुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला. (फाइल फोटो)

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में चुनावी हलचल तेज हो गई है. बीजेपी के फायरब्रांड नेता शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के सखेरबाजार इलाके में ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सोमवार को एक रैली का नेतृत्व करते हुए उन्होंने लोगों से टीएमसी (TMC) के कथित ‘आतंक’ और धमकियों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की.

शुभेंदु ने साफ शब्दों में कहा कि अब डरने का वक्त नहीं है, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नवान्न (सचिवालय) से उनके घर भेजने का समय आ गया है. रैली में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ और ‘ममता बनर्जी को हराओ’ के जोरदार नारे लगाए, जिससे पूरा इलाका गूंज उठा. शाम को विरोध प्रदर्शन के दौरान डायमंड हार्बर रोड को भी ब्लॉक कर दिया गया.

‘अभी नहीं बोले तो मौका चूक जाओगे’
शुभेंदु अधिकारी ने छोटे व्यापारियों, ऑटो रिक्शा चालकों और आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें टीएमसी के गुंडों से डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, “अगर आप अभी अपनी आवाज नहीं उठाते हैं, तो मौका चूक जाएंगे.” शुभेंदु ने अपनी ताकत दिखाते हुए कहा, “देखिए हमने कुछ ही घंटों के नोटिस पर लोगों को कैसे एकजुट किया. बीजेपी पूरी ताकत से आपके साथ खड़ी है.” उनका मकसद आगामी विधानसभा चुनावों में निर्णायक मतदान के लिए लोगों को तैयार करना है.

लाउडस्पीकर पर बवाल, टीएमसी-बीजेपी भिड़े
इस प्रदर्शन की वजह रविवार शाम को हुई एक हिंसक झड़प थी. खबरों के मुताबिक, सखेरबाजार में एक स्थानीय क्लब में तेज आवाज में माइक्रोफोन (लाउडस्पीकर) बजाने को लेकर टीएमसी और बीजेपी समर्थकों में भिड़ंत हो गई थी. आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने दादागिरी दिखाई थी. इसी के विरोध में शुभेंदु अधिकारी ने सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाला. उन्होंने लोगों से कहा कि वे टीएमसी की धमकियों का मुंहतोड़ जवाब दें.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

homenation

‘ममता को नवान्न से घर भेजो’, कोलकाता की सड़कों पर शुभेंदु अधिकारी की हुंकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP