Devdutt Padikkal replaces Mayank Agarwal as Karnataka captain: इस सीजन के अपने आखिरी रणजी मैच में कर्नाटक ने मयंक अग्रवाल की जगह देवदत्त पडिक्कल को कप्तान बनाया है.
Last Updated:
Devdutt Padikkal replaces Mayank Agarwal: रणजी ट्रॉफी के अपने आखिरी मैच में कर्नाटक की टीम ने कप्तानी में बड़ा बदलाव किया है. मयंक अग्रवाल की जगह देवदत्त पडिक्कल को यह जिम्मेदारी दी गई है. पडिक्कल पंजाब के खिलाफ मैच में कर्नाटक की कप्तानी करेंगे. वहीं करुण नायर चोट की वजह से मैच नहीं खेल पाएंगे.
देवदत्त पडिक्कल को मिली कर्नाटक की कप्तानीबेंगलुरु: रणजी ट्रॉफी 2025-26 में अपने आखिरी मैच के लिए कर्नाटक की टीम ने कप्तान बदल दिया है. मयंक अग्रवाल की जगह पंजाब के खिलाफ मैच में देवदत्त पडिक्कल कप्तानी करेंगे. अग्रवाल को 15 सदस्यीय टीम में एक सीनियर बल्लेबाज के तौर पर बरकरार रखा गया है जिसमें भारत के खिलाड़ी केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा भी शामिल हैं. जनवरी 2025 में हरियाणा के खिलाफ खेलने के बाद यह राहुल का पहला रणजी मैच होगा.
अग्रवाल का अब तक का सत्र औसत रहा है, उन्होंने नौ पारियों में 33 की औसत से 298 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं. देवदत्त ने राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ सत्र के पहले मैच में 96 और 15 रन बनाए थे, जिसके बाद वह राष्ट्रीय टीम में शामिल होने के लिए चले गए थे.
चोट के कारण नहीं खेलेंगे करुण नायर
हालांकि सीनियर बल्लेबाज करुण नायर मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच के दौरान उंगली में चोट लगने के कारण इस मुकाबले से बाहर रहेंगे. कर्नाटक (21 अंक) ग्रुप बी में महाराष्ट्र (24) और मध्य प्रदेश (22) के बाद तीसरे स्थान पर है और नॉकआउट चरण में पहुंचने के लिए उसे पंजाब को हराना होगा ताकि गणितीय गणनाओं की परेशानी से बचा जा सके.
VHT में देवदत्त पडिक्कल ने किया था कमाल
बता दें कि कर्नाटक के इस ओपन बल्लेबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी में पूरे सीजन में कमाल की बल्लेबाजी की थी. कर्नाटक के लिए उन्होंने सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाए, जिसमें 4 शतक शामिल था. उनके इस प्रचंड फॉर्म को देखते हुए कर्नाटक टीम मैनेजमेंट ने लाल गेंद क्रिकेट में भरोसा जताया और उन्हें कप्तान बनाया है.
ऐसे में देखना ये होगा कि सीनियर प्लेयर के साथ टीम की कप्तानी करते हुए देवदत्त पडिक्कल पंजाब के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में अपने आखिरी मैच में कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं. कर्नाटक और पंजाब के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें