WPL 2026 Nat Sciver Brunt record century help MI Beat RCB: नैट साइवर-ब्रंट की WPL में पहले शतक के बाद गेंदबाजों के कमाल से मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को हरा दिया.

Share to your loved once


Last Updated:

WPL 2026 Mumbai Beat RCB: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 15 रन से हरा दिया. मुंबई की इस दमदार जीत में टीम की स्टार खिलाड़ी नैट साइवर-ब्रंट का ऐतिहासिक शतक आकर्षण का केंद्र रहा. नैट साइवर-ब्रंट ने इस लीग में पहला शतक लगाने का कारनामा किया.

WPL: मुंबई ने आरसीबी को हराया, ब्रंट की ऐतिहासिक शतक पर फिर जाता पानीमुंबई ने आरसीबी को 15 रन से हराया

नई दिल्ली: नैट साइवर-ब्रंट की ऐतिहासिक शतक के बाद गेंदबाजों के कमाल से मुंबई इंडियंस ने वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 15 रन से हरा दिया. मुंबई इंडियंस की यह 7 मैचों में तीसरी जीत थी. इस जीत के साथ ही अब मुंबई पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नैट साइवर-ब्रंट की शतकीय पारी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में आरसीबी 20 ओवर में 9 विकेट पर 184 रन ही बना सकी.

मुंबई के द्वारा दिए गए 200 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. आरसीबी की टीम ने सिर्फ 35 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. आरसीबी की टॉप चार खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाई, जिसमें स्मृति मंधाना भी शामिल थीं. हालांकि, मिडिल ऑर्डर में ऋचा घोष ने आरसीबी के लिए अकेले मोर्चा संभाला और मैच को रोमांचक बना दिया. अंतिम के दो ओरों में ऋचा ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. ऋचा पारी की आखिरी गेंद पर 90 रन बनाकर आउट हुईं. अपनी इस पारी में उन्होंने 50 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके और 6 छक्के भी लगाईं.

हेली मैथ्यू ने गेंदबाजी में भी बरपाया कहर

आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस की हेली मैथ्यूज ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी अपना कमाल दिखाया. मैथ्यूज ने 2 ओवर में सिर्फ 1 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. इससे पहले उन्होंने मुंबई के लिए बल्लेबाजी में 39 गेंद में 56 रनों की धुआंधारी अर्धशतकीय पारी खेली थी. मैथ्यू के अलावा गेंदबाजी में मुंबई के लिए शबमन इस्माइल और अमेलिया केर ने 2-2 विकेट झटके, जबकि अमनजोत कौर के खाते में 1 विकेट आया.

नैट साइवर-ब्रंट ने जड़ा ऐतिहासिक ने शतक

आरसीबी के खिलाफ इस मैच में नैट साइवर-ब्रंट ने मुंबई के लिए ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली. नैट साइवर-ब्रंट 57 गेंद में 100 रन बनाकर नाबाद रहीं. वूमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में ये किसी भी खिलाड़ी का पहला शतक है. अपनी इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने हेली मैथ्यूज के साथ मिलकर 131 रनों की पार्टनरशिपर भी की थीं. यही वजह है कि मुंबई की टीम 199 रन के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

WPL: मुंबई ने आरसीबी को हराया, ब्रंट की ऐतिहासिक शतक पर फिर जाता पानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP