Alankar Agnihotri Live: ब्राह्मण पागल हो गया है… अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा आरोप, DM के ऑफिस में क्या हुआ
बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद बवाल मच गया है. वहीं डीएम के पास हार्ड कॉपी लेकर पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री ने गंभीर आरोप लगाए हैं. जिलाधिकारी आवास के बाहर निकलते ही उन्होंने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी ने अपने आवास के अंदर उनको बंधक बनाने की कोशिश की. बता दें कि कुछ देर पहले सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री डीएम आवास के अंदर गए थे. इस्तीफा की कॉपी लेकर अलंकार अग्निहोत्री आवास के अंदर गए थे. अलंकार अग्निहोत्री ने ऐलान किया है कि वह 2 घंटे के अंदर सरकारी आवास को खाली करेंगे. यहां पढ़ें पल-पल के अप़डेट्स…
Alankar Agnihotri Live: डीएम ने बताया क्या बात हुई अलंकार अग्निहोत्री से
सिटी मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा देने के बाद से अलंकार अग्निहोत्री लगातार आरोप लगा रहे हैं. इस बीच डीएम ने उनके आरोपों का खंडन किया. उन्होंने कहा कि बातचीत बहुत सौहार्दपूर्ण माहौल में कई अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हुई. बातचीत 45 मिनट चली जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे के कारण जानने की कोशिश हुई.
Alankar Agnihotri Resign Live: ‘ब्राह्मण पागल हो गया है’
सिटी मजिस्ट्रेट ने आरोप लगाया कि लखनऊ से डीएम के पास एक फोन कॉल आई. उसपर ब्राह्मणों के लिए अपशब्द कहे गए. कॉल करने वाले ने कहा कि ब्राह्मण पागल हो गया है. उसी वक्त यह संकेत मिल गया कि मुझे पूरी रात यहां बंद करके रखा जाएगा. मैंने तत्काल बरेली बार एसोसिएशन के सचिव दीपक पांडे को फोन किया. दीपक पांडे मेरे साथ डीएम आवास पर गए थे. उनके साथ मैं अपनी जान बचाकर निकल आया.
Alankar Agnihotri Live: अलंकार अग्निहोत्री को कई अधिकारियों ने समझाया
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी अचानक से जिलाधिकारी दफ्तर पहुंचे थे. हाथ में इस्तीफा की हार्ड कॉपी लेकर सिटी मजिस्ट्रेट तमाम ब्राह्मण संगठन के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जिलाधिकारी के आवास पर मिलने पहुंचे. ब्राह्मण संगठन के कार्यकर्ताओं की भारी भरकम भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी का दरवाजा बंद कर सिटी मजिस्ट्रेट और उनके एक साथी को अंदर बुलाया गया. माना जा रहा है कि 6 घंटे से ज्यादा वक्त बीतने के बावजूद इस्तीफा पर निर्णय न होने की वजह से अलंकार अग्निहोत्री अपना इस्तीफा लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंचे थे. खास बात यह है कि सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को बरेली के तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाने बुझाने की कई राउंड कोशिश की. लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री अपने निर्णय पर अडिग हैं और अब वह अपने समर्थकों के साथ इस्तीफा की कॉपी हाथ में लेकर जिलाधिकारी आवास पर पहुंचे हैं.
Alankar Agnihotri Live: अलंकार अग्निहोत्री ने लगाए सरकार पर आरोप
सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी जिलाधिकारी अविनाश सिंह और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. सपा नेता माता प्रसाद पांडे ने सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री से संपर्क साधा. काफी देर तक माता प्रसाद पांडे ने अलंकार अग्निहोत्री से बातचीत की. सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने माता प्रसाद पांडे से बातचीत करने की बात कही. सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने 2 घंटे के भीतर आवास खाली करने को कहा. सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने आज अपने पद से इस्तीफा दिया है.
Alankar Agnihotri Live: अलंकार अग्निहोत्री 2 घंटे में खाली करेंगे आवास
सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का बेहद गंभीर आरोप. जिलाधिकारी आवास के बाहर निकलते ही बेहद गंभीर आरोप लगाया. जिलाधिकारी पर अपने आवास के अंदर बंधक बनाने का आरोप लगाया. कुछ देर पहले सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री डीएम आवास के अंदर गए थे. इस्तीफा की कॉपी लेकर अलंकार अग्निहोत्री आवास के अंदर गए थे. 2 घंटे के अंदर सरकारी आवास को खाली करेंगे.
Alankar Agnihotri Live: अलंकार अग्नोहत्री के घर पर पहुंचे ब्राह्मण समाज के लोग
बरेली में वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी और बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा देने के बाद अब नया मोड़ आ गया है. उनके सरकारी आवास पर बड़ी तादाद में ब्राह्मण समाज के लोग पहुंच रहे हैं. इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने न्यूज़ 18 संवाददाता रामविलास सक्सेना से खास बातचीत की, जिसमें अलंकार अग्निहोत्री ने राजनीति में जाने के संकेत दिए हैं. अलंकार अग्निहोत्री ने बातचीत के दौरान कहा है कि उन्होंने बेहद ही सोच समझकर इस्तीफा देने का कदम उठाया है और अब अगला कदम उनका समाज तय करेगा कि उन्हें क्या करना है ? वहीं दूसरी ओर अलंकार अग्निहोत्री के सरकारी आवास पर पहुंचे तमाम ब्राह्मण संगठनों के कार्यकर्ताओं में एक कार्यकर्ता ने अपने कपड़े उतार कर केंद्र और राज्य सरकार विरोधी नारे लगाए हैं.
Alankar Agnihotri Live: अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे पर क्या बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंदर ने अपने समर्थन में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह वास्तव में बड़ी घटना है. क्योंकि कितने अरमान से उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाएं पास की होंगी. तब कहीं जाकर वह इस पद तक पहुंचे होंगे. लेकिन आज जाकर उनके हृदय को यूपी सरकार ने इतना व्यथित कर दिया कि वह यूपी सरकार का अंग रहने में हिचक महसूस करने लगे. इसीलिए उन्हें आहत होकर अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ा है. उन्होंने कहा है कि इससे सरकार को इस बात का अनुमान लगाना चाहिए कि सनातन धर्म में गुरुओं की महत्ता कितनी गहरी है और शंकराचार्य के के प्रति समाज में कितना सम्मान है. शंकराचार्य ने कहा है कि यद्यपि हमें दुख है कि उन्हें अपना पद का त्याग करना पड़ा.
Alankar Agnihotri Live: डीएम के ऑफिस पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री अपने इस्तीफा की हार्ड कॉपी लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंचे. अलंकार अग्निहोत्री जिलाधिकारी के आवास पर हार्ड कॉपी लेकर पहुंचे हैं. 5 घंटे से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद इस्तीफा पर निर्णय नहीं हुआ है. इसीलिए अलंकार अग्निहोत्री अपना इस्तीफा लेकर जिलाधिकारी आवास पहुंचे हैं. अलंकार अग्निहोत्री ने राज्यपाल उत्तर प्रदेश और डीएम को ईमेल के जरिए इस्तीफा भेजा था.