Not Abhishek Sharma Bumrah Wins POTM Award: अभिषेक शर्मा नहीं जसप्रीत बुमराह को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीसरे मुकाबले में जीत हासिल कर 5 मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल की. इस मैच में ओपनर अभिषेक शर्मा ने महज 14 बॉल पर अर्धशतक जमाया जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी फिफ्टी ठोकी. गुवाहाटी टी20 में प्लेयर ऑफ द मैच 3 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को चुना गया.
अभिषेक शर्मा नहीं जसप्रीत बुमराह बने प्लेयर ऑफ द मैच नई दिल्ली. दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत के लिए सिर्फ 20 गेंद में नाबाद 68 रन की धमाकेदार पारी खेली. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद में 57 रन बनाए, लेकिन दोनों को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड से नजरअंदाज कर दिया गया. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवॉर्ड जसप्रीत बुमराह को मिला.
जसप्रीत बुमराह ने रविवार (25 जनवरी) को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में ब्लैक कैप्स के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह की जगह ली. उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में 17 रन देकर तीन विकेट झटके. बुमराह ने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर टिम सिफर्ट को आउट कर अपना विकेट खाता खोला. सिफर्ट, जो अच्छी लय में दिख रहे थे, अहमदाबाद के 32 साल के तेज गेंदबाज ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. बुमराह को दूसरा विकेट न्यूजीलैंड की पारी के 18वें ओवर में मिला. दूसरी गेंद पर उन्होंने काइल जैमीसन की गिल्लियां बिखेर दीं.
Relentless 🔥
For his fiery spell, Jasprit Bumrah is named the Player of the Match 👏👏