अब मेरठ में नोएडा जैसा कांड, नाले में गिर गया कूड़ा उठाने वाला बच्चा, 2 घंटे से चल रहा रेस्क्यू
Last Updated:
Meerut News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा के सेक्टर-150 में हुई इंजीनियर युवराज की मौत के बाद अब मेरठ में ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां कूड़ा बिनने वाले बच्चा नाले में गिर गया है. बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार दो घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.
मेरठ में नाले में गिरा बच्चा. (सांकेतिक तस्वीर-AI)मेरठः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा के सेक्टर-150 में हुई इंजीनियर युवराज की मौत के बाद अब मेरठ में ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां कूड़ा बिनने वाले बच्चा नाले में गिर गया है. बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार दो घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन में इंस्पेक्टर अरुण मिश्रा भी नाले में कूद गए. नगर निगम ,फायर सर्विस और पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन मौके पर चल रहा है. एक राहगीर ने डायल112 पर बच्चे के नाले में गिरने की सूचना पुलिस को दी. इस घटना में नगर निगम की लापरवाही की बात कही जा रही है. मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके का मामला है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें