Farming idea : खर्च 20 हजार, मुनाफा 1.5 लाख…प्रति बीघा किस फसल में इतना तगड़ा फायदा? इस ट्रिक से उगाएं शिमला मिर्च
Last Updated:
Shimla Mirch Farming : शिमला मिर्च की खेती किसानों के लिए वरदान बनकर सामने आई है. ये एक ऐसी फसल है, जो कम लागत में अधिक मुनाफा देकर जाती है. सर्दियों में होने वाली शिमला मिर्च की गुणवत्ता बेहतर होती है. बाजार में इसकी कीमत और भी अच्छी मिलती है. बाराबंकी के सहेलिया गांव के किसान प्रदीप करीब एक एकड़ में इसकी खेत कर रहे हैं. प्रति बीघा एक फसल पर एक से डेढ़ लाख रुपये मुनाफा होता है. 60 से 70 दिनों बाद फसल निकलने लगती है. 3 महीने तक पैदावार होती है. होटलों में शिमला मिर्च की डिमांड बढ़ने से सीधा फायदा किसान को होता है.
बाराबंकी. सर्दियों में सब्जियों की खेती खूब की जाती है. इन दिनों शिमला मिर्च की बढ़ती मांग किसानों के लिए किसी वरदान बनकर सामने आई है. शिमला मिर्च एक ऐसी फसल है, जो कम लागत में अधिक मुनाफा देकर जाती है. यही वजह है कि अब किसान तेजी से इसकी खेती की ओर रुख कर रहे हैं. सर्दियों में उगने वाली शिमला मिर्च की गुणवत्ता बेहतर होती है, जिससे बाजार में इसकी कीमत और भी अच्छी मिलती है. बाराबंकी के सहेलिया गांव के रहने वाले किसान प्रदीप कुमार दूसरी खेती के साथ-साथ शिमला मिर्च भी उगाते हैं. शुरुआत में उन्हें अच्छा फायदा देखने को मिला. आज वे करीब एक एकड़ में शिमला मिर्च की खेती कर एक फसल पर एक से डेढ़ लाख रुपये मुनाफा कमा रहे हैं.
बढ़ जाता है मुनाफा
लोकल 18 से बात करते हुए किसान प्रदीप कुमार बताते हैं कि वे सीजनल सब्जियों की खेती ज्यादा करते हैं. इधर 2-3 सालों से शिमला मिर्च की खेती कर रहे हैं. इसकी खेती में लागत कम, मुनाफा कहीं अधिक है. इस समय उनके पास 1 एकड़ में शिमला मिर्च लगी है, जो अब निकल भी रही है. आजकल शिमला मिर्च की काफी ज्यादा डिमांड रहती है, जिससे यह अच्छे रेट में जाती है. प्रदीप बताते हैं कि इसकी खेती हम मल्च विधि से करते हैं, जिसमें लागत एक बीघे में 20 से 25 हजार रुपये आती है और मुनाफा एक से डेढ़ लाख रुपये तक हो जाता है. अगर बाजार में रेट और अच्छा मिल गया तो मुनाफा बढ़ भी सकता है.
2 महीने में तैयार
प्रदीप बताते हैं कि शिमला मिर्च की खेती करना बहुत आसान है. पहले इसके बीजों की नर्सरी तैयार करते हैं. उसके बाद पूरे खेत में गोबर और अन्य खादों का छिड़काव कर दो से तीन बार जुताई की जाती है. पूरे खेत में मेड़ बनाकर मल्च बिछा दी जाती है. फिर उसमें छेद करके शिमला मिर्च के पौधे को लगाया जाता है. फिर इसकी सिंचाई की जाती है. पौधा लगाने के 60 से 70 दिनों बाद फसल निकलने लगती है, जो करीब 3 महीने तक फसल मिलती रहती है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें