How to Cook Rice in Pressure Cooker। कुकर में खिले खिले चावल कैसे बनाएं

Share to your loved once


Rice Cooking Tips: चावल भारतीय रसोई का अहम हिस्सा हैं. लगभग हर घर में रोज या हफ्ते में कई बार चावल जरूर बनते हैं. कुछ लोगों के लिए तो चावल के बिना खाना अधूरा लगता है. चावल बनाना दिखने में आसान काम लगता है, लेकिन असल में इसमें छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. कई बार ऐसा होता है कि कुकर में चावल बनाते समय वे ज्यादा गीले हो जाते हैं, कभी आपस में चिपक जाते हैं तो कभी दाने टूट जाते हैं. ऐसे में खाने का मजा भी खराब हो जाता है. अक्सर लोग यही सोचते हैं कि चावल तो बस पानी डालकर उबालने से बन जाते हैं, लेकिन सही नतीजा पाने के लिए कुछ आसान टिप्स अपनाना बहुत जरूरी होता है.

सही चावल का चुनाव, पानी की मात्रा, कुकर की सीटी और पकाने का तरीका, ये सभी बातें चावल की क्वालिटी पर असर डालती हैं. अगर आप चाहते हैं कि हर बार कुकर में बने चावल मोती जैसे खिले-खिले, खुशबूदार और स्वादिष्ट बनें, तो नीचे बताए गए टिप्स को ध्यान से फॉलो करें. ये तरीके बहुत आसान हैं और कोई भी इन्हें घर पर आराम से अपना सकता है.

1. सही चावल चुनना है सबसे पहला कदम
अच्छे चावल बनाने की शुरुआत सही चावल से होती है. रोज के खाने के लिए मीडियम या लॉन्ग ग्रेन चावल बेहतर रहते हैं. अगर आप बासमती चावल बना रहे हैं तो पुराने बासमती का इस्तेमाल करें. पुराने चावल में स्टार्च कम होता है, जिससे दाने अच्छे से अलग-अलग रहते हैं.

2. चावल को अच्छी तरह धोना जरूरी है
चावल बनाने से पहले उसे 2 से 3 बार धोना बहुत जरूरी होता है. धोने से ऊपर का अतिरिक्त स्टार्च निकल जाता है, जो चावल को चिपचिपा बनाता है. पानी तब तक बदलें जब तक वह साफ नजर न आने लगे.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. पकाने से पहले चावल भिगो दें
अगर समय हो तो चावल को 15 से 20 मिनट तक भिगोकर रखें. इससे चावल अच्छे से पकते हैं और दाने टूटते नहीं हैं. बासमती चावल के लिए यह तरीका खास तौर पर फायदेमंद होता है.

4. पानी और चावल का सही अनुपात रखें
कुकर में चावल बनाने के लिए पानी की मात्रा बहुत अहम होती है.

सामान्य चावल: 1 कप चावल में 2 कप पानी
बासमती चावल: 1 कप चावल में 1.5 से 1.75 कप पानी.
पानी ज्यादा होगा तो चावल गीले बनेंगे और कम होगा तो अधपके रह सकते हैं.

5. कुकर में डालने का सही तरीका
कुकर में पहले धोए हुए चावल डालें, फिर तय मात्रा में पानी डालें. चाहें तो 2-3 बूंद तेल या आधा चम्मच घी डाल सकते हैं. इससे चावल चिपकते नहीं हैं और खुशबू भी बढ़ती है. 2-3 बूंद नींबू का रस डालने से दाने और ज्यादा खिले रहते हैं.

6. कितनी सीटी लगानी चाहिए
सामान्य चावल के लिए 1 से 2 सीटी काफी होती हैं. बासमती चावल एक सीटी में ही पक जाता है. सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें और कुकर को अपने आप ठंडा होने दें.

7. चावल को तुरंत न चलाएं
कुकर खोलने के बाद चावल को 5 मिनट ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद कांटे या हल्के हाथ से चलाएं. इससे दाने टूटेंगे नहीं और चावल सुंदर दिखेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP