Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खास! अटके काम होंगे पूरे, नए रिश्ते की होगी शुरुआत, जानें उपाय – Uttarakhand News
Today Cancer Horoscope 26 January (आज का कर्क राशिफल): कर्क राशि के जातकों के लिए आज सोमवार का दिन कई मायनों में शुभ संकेत लेकर आया है. आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और राष्ट्र के लिए गौरव का दिन गणतंत्र दिवस है. आज आपके भीतर आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और नए संकल्पों की भावना को मजबूत करेगा. चंद्रमा की अनुकूल स्थिति आपके मन और भावनाओं को संतुलित रखेगी, जिससे आप सही निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे. आज लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं.
कर्क राशि के जातकों के प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से मजबूत रहने वाला है. आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करेंगे, जिससे आपसी समझ बेहतर होगी. यदि हाल के दिनों में रिश्ते में कोई गलतफहमी चल रही थी, तो आज उसे सुलझाने का अच्छा मौका है. अविवाहित जातकों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं, खासकर यात्रा या किसी सामाजिक आयोजन के दौरान आपकी मुलाकात आज किसी नए व्यक्ति से हो सकती है, जिससे आगे चलकर रिश्ता मजबूत होगा.
कर्क राशिफल: नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन स्थिरता लेकर आएगा. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और अनुशासन की सराहना हो सकती है. हालांकि, नई जिम्मेदारी मिलने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें.
व्यापारी वर्ग के लिए आज विशेष सलाह है कि किसी भी डील या समझौते को जल्दबाजी में फाइनल न करें. यदि कोई डील कैंसिल हो रही है तो वह आपके भविष्य के हित में साबित होगी. आज जोखिम लेने से बचना आपके लिए शुभ साबित होगा.
आज कर्क राशि के लिए उपाय
आज कर्क राशि के जातकों के लिए दिशा शूल पूर्व दिशा में है, इसलिए पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना बेहतर रहेगा. आज का शुभ अंक 8 और शुभ रंग सफेद है. पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार, गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्क राशि के जातक किसी जरूरतमंद को गर्म वस्त्र या सफेद मिठाई का दान करें. इसके साथ भगवान शिव का जल से अभिषेक करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 11 बार जाप करें. ऐसा करने से मानसिक शांति मिलेगी और कार्यों में सफलता के योग बनेंगे.
कर्क राशिफल: छात्रों के लिए दिन
पण्डित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के छात्रों के लिए आज का दिन एकाग्रता और अनुशासन भरा है. आज आपका पढ़ाई में मन लगेगा, खासकर इतिहास, राजनीति विज्ञान या देश से जुड़े विषयों में रुचि बढ़ सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन योजनाबद्ध पढ़ाई का है. आलस्य से दूर रहें और समय का सही उपयोग करें.
कर्क राशिफल: महिलाओं के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज का दिन आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान बढ़ाने वाला है. घरेलू और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखने में आप सफल रहेंगी. परिवार के किसी निर्णय में आपकी राय को महत्व मिलेगा. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें, खासकर ठंड से जुड़ी बीमारियां आपको हो सकती है. आज आपका अपने परिवार, पार्टनर यां दोस्तों के साथ लंबी यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं. यह यात्रा नौकरी, व्यापार या पारिवारिक कारणों से हो सकती है और कुल मिलाकर लाभकारी रहेगी, यात्रा के दौरान जरूरी दस्तावेज और स्वास्थ्य का आपको विशेष ध्यान रखना होगा.