कमाल का है गोरखपुर का दम मटन, धीमी आंच पर होता है तैयार, खुशबू से ही मुंह में आ जाएगी पानी, जानिए रेसिपी

Share to your loved once


गोरखपुर: अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं और गोरखपुर में कुछ अलग, देसी और यादगार स्वाद की तलाश कर रहे हैं, तो नखास चौक के पास मौजूद ‘दानाराम उर्फ सिंधी होटल आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यह वही जगह है, जहां एक बार खाने के बाद लोग बार-बार लौटकर आते हैं. पिछले 40 वर्षों से प्रीतम दास आहूजा अपने पिता के बनाए हुए स्पेशल मसालों के दम पर यहां नॉनवेज की ऐसी रेसिपी तैयार कर रहे हैं, जो आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ी हुई है.

पीढ़ियों से चला आ रहा खास स्वाद

सिंधी होटल सिर्फ एक दुकान नहीं, बल्कि गोरखपुर के फूड कल्चर का अहम हिस्सा बन चुका है. प्रीतम दास बताते हैं कि, उनके पिता ने जो मसालों का फॉर्मूला तैयार किया था, वही आज भी इस्तेमाल होता है. यही वजह है कि, यहां के खाने में एक अलग खुशबू, अलग रंग और अलग स्वाद मिलता है.

दुकान की जान, कीमा एग करी

सिंधी होटल की सबसे ज्यादा बिकने वाली और चर्चित रेसिपी है ‘कीमा एग करी’ इस डिश की खासियत यह है कि, इसमें अंडे के साथ-साथ चिकन या मटन कीमा का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मिलता है. प्रीतम बताते हैं कि, पहले अंडों को उबालकर अच्छे से फ्राई किया जाता है. इसके बाद बोनलेस चिकन या मटन का कीमा बनाकर उसे देसी घी में हल्की आंच पर करीब 10 मिनट तक रोस्ट किया जाता है. फिर इसमें गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर हल्का पानी मिलाया जाता है और दोबारा अच्छे से भुना जाता है.

अंत में ऊपर से थोड़ा देसी घी डालकर 15 मिनट तक पकाया जाता है. ग्रेवी तैयार होने के बाद इसमें फ्राई किए हुए अंडे और साबूत कटी हरी मिर्च डाली जाती है. इस करी का स्वाद इतना दमदार होता है कि खाने वाला उंगलियां चाटता रह जाता है.

मटन दम, धीमी आंच का कमाल

दूसरी सुपरहिट रेसिपी है ‘मटन दम’ इसे पूरी तरह से दम पर पकाया जाता है. एक किलो मटन को साफ कर प्याज के साथ करीब आधे घंटे तक रोस्ट किया जाता है. इसके बाद इसमें गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और दुकान के खास मसाले डालकर पकाया जाता है. फिर दही और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर बर्तन को पूरी तरह बंद कर धीमी आंच पर लगभग 45 मिनट तक दम दिया जाता है. जब ढक्कन खुलता है, तो खुशबू ही बता देती है कि स्वाद क्या होने वाला है.

ग्राहकों की पहली पसंद

प्रीतम दास आहूजा बताते हैं कि, ‘कीमा एग करी और मटन दम ही उनकी दुकान की असली पहचान हैं. इन्हीं दो रेसिपी के दम पर आज भी सिंधी होटल में ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. अगर आप घर पर भी गोरखपुर के इस मशहूर स्वाद को ट्राय करना चाहते हैं, तो ये रेसिपी जरूर आजमाइए, मजा आ जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP