साजिश के तहत किनारे लगाया.. एक बार लोकसभा फिर जाऊंगा.. बृजभूषण शरण सिंह ने 2029 में लोकसभा चुनाव लड़ने का कर दिया ऐलान

Share to your loved once


Last Updated:

UP Politics: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ऐलान कर दिया है कि वे 2029 का लोकसबाह चुनाव लड़ेंगे. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जनता ने मुझे रिटायर नहीं किया है. साजिश के तहत मुझे किनारे लगाने की कोशिश की गई. साजिशकर्ताओं को जवाब देने के लिए संसद जरूर जाऊंगा.

ख़बरें फटाफट

साजिश के तहत किनारे लगाया.. एक बार लोकसभा फिर जाऊंगा.. बृजभूषण शरण का ऐलानबृजभूषण शरण सिंह

गोंडा. बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है. उन्होंने गोंडा में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से कहा कि अब मैं चुनाव से ऊपर उठ चुका हूं. मैं सांसद के पद से भी ऊपर हूं.  आपने मुझे एक ऊंचे स्तर पर पहुंचा दिया है. अब मेरे लिए सांसद का पद मायने नहीं रखता, लेकिन एक बार लोकसभा जाऊंगा जरूर. साजिश करने वालो को जवाब देने जरूर जाऊंगा.

दरअसल, अपने बयानों को लेकर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है. पूर्व सांसद बृजभूषण द्वारा कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कम्बल वितरण के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे और कहा कि मैं किसान हूं और  मैं आपको बता दूं मैं अब चुनाव से ऊपर उठ चुका हूं. मैं सांसद के पद से भी ऊपर हूं. आपने मुझे एक ऊंचे स्तर पर पहुंचा दिया है. अब मेरे लिए सांसद का पद मायने नहीं रखता, लेकिन मैं फिर से अपनी पहचान बनाऊंगा, क्योंकि मेरी जनता ने मुझे रिटायर नहीं किया, बल्कि मुझे एक साजिश तहत किनारे करने की कोशिश की गई है. उन साजिशकर्ताओं के लिए बृजभूषण सिंह निश्चित रूप से लोकसभा में वापस जाएगा.

किस सीट से लड़ेंगे?

हालांकि पूर्व सांसद ने यह नहीं बताया कि वे 2029 का लोकसभा चुनाव किस सीट से और किस पार्टी से लड़ेंगे. उन्होंने कहा, “मैं कहां से जाऊंगा यह तो सिर्फ भगवान जानता है.” वहीं उन्होंने एक फिर दोहराया कि मैं राजघराने नहीं पैदा हुआ, बल्कि किसान परिवार में पैदा हुआ हूं. मैंने तय किया मेरा सिर किसी के सामने नहीं झुकेगा. मैंने यह तय किया है कि अगर मैं कभी झुकूंगा तो सिर्फ गरीबों और मजलूमों के सामने झुकूंगा.

हाल ही में किया था शक्ति प्रदर्शन

गौरतलब है कि हाल ही में हुए अपने जन्मदिन के मौके पर भी उन्होंने अपना शक्ति प्रदर्शन किया था और संकेत दिया था कि 2029 में वे लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. उनके सांसद बेटे करण भूषण सिंह ने भी कहा था कि उनके साथ ही उनके पिता भी 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

साजिश के तहत किनारे लगाया.. एक बार लोकसभा फिर जाऊंगा.. बृजभूषण शरण का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP