बॉर्डर 2: बॉक्स ऑफिस पर धमाल, सनी देओल-अक्षय खन्ना कैमियो चर्चा

Share to your loved once


Last Updated:

‘बॉर्डर 2’ में फिल्म खत्म होने के बाद अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी का कैमियो था. इसको लेकर चर्चा थी कि मेकर्स ने ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद फिल्म में अक्षय का कैमियो डाला है. अब भूषण कुमार ने इसपर सफाई दी है. वो कहते हैं कि फिल्म की कहानी पहले ही लिखी जा चुकी थी, लेकिन इसकी शूटिंग धुरंधर के बाद हुई है.

ख़बरें फटाफट

क्या 'धुरंधर' की सफलता के बाद अक्षय खन्ना को मिली 'बॉर्डर 2' में एंट्री?भूषण कुमार ने ‘बॉर्डर 2’ में अक्षय खन्ना की एंट्री पर रिएक्ट किया है.

नई दिल्ली. जेपी दत्ता की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ के 28 साल बाद, बॉर्डर 2 ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कालेर के रूप में मोर्चे पर हैं. इस बार फिल्म में लगभग सभी किरदार नए हैं. पहली फिल्म से सिर्फ सनी देओल की ही ‘बॉर्डर 2’ में मौका मिला है. सनी देओल के साथ इस बार फिल्म में अहान शेट्टी, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा ने अहम किरदार अदा किया है. इस बीच फिल्म के पोस्ट क्रेडिट्स ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है. बॉर्डर 2 में पिछली फिल्म के एक्टर्स को आखिरी में कैमियो है.

इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं हैं कि शायद बॉर्डर 2 के मेकर्स ने धुरंधर की सफलता के बीच अक्षय खन्ना की एंट्री प्लान की. इसपर टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार कहते हैं कि अक्षय खन्ना का सीन फिल्म में धुरंधर की सफलता के बाद नहीं जोड़ा गया है. फिल्म की स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी थी और किसी ट्रेंड को देखते हुए फिल्म नहीं बनाई जाती है.

भूषण कुमार ने दी सफाई

न्यूज18 के साथ खास बातचीत में भूषण कुमार ने बॉर्डर में अक्षय खन्ना के कैमियो पर चुप्पी तोड़ी. वो कहते हैं, ‘आप इस तरह फिल्म नहीं बना सकते. फिल्म पहले से ही लिखी जा चुकी थी. दरअसल, हमने उनका हिस्सा ‘धुरंधर’ के रिलीज होने के बाद शूट किया. फिल्म और अक्षय खन्ना की दीवानगी पहले से थी, लेकिन हमने कभी इसका फायदा उठाने के बारे में नहीं सोचा. इसकी स्क्रिप्ट में इसकी जरूरत ही नहीं थी. ऐसा नहीं है कि हमने उन्हें धुरंधर के बाद जोड़ा’.

बॉर्डर 2 में अक्षय खन्ना का कैमियो है

भूषण कुमार आगे कहते हैं, फिल्म में किसी भी कैमियो को सिर्फ बिजनेस या मार्केटिंग के लिए नहीं डाला गया. सुनील शेट्टी के लिए भी यही बात लागू होती है. ऐसा नहीं है कि हमने बाद में उन्हें जोड़ने का फैसला किया. वे शुरू से ही कैमियो के तौर पर बॉर्डर 2 का हिस्सा थे. मैं सभी से कहना चाहूंगा कि फिल्म के एंड क्रेडिट्स मिस न करें. कैमियो वाला वह सीन बहुत इमोशनल है’.

इस बारे में ‘बॉर्डर 2’ के निर्देशक अनुराग सिंह ने कहा, ‘हमने अक्षय खन्ना का हिस्सा 10-11 दिसंबर को शूट किया था. अक्षय ‘बॉर्डर 2’ में ‘बॉर्डर’ को ट्रिब्यूट देने के लिए हैं. वे शुरू से ही कहानी का हिस्सा थे. और जो लोग फिल्म खत्म होने के बाद भी रुकेंगे, उन्हें खास सरप्राइज मिलेगा’.

About the Author

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

homeentertainment

क्या ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अक्षय खन्ना को मिली ‘बॉर्डर 2’ में एंट्री?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP