Team India: अभिषेक-सूर्या ने धुआं-धुआं कर दिया, भारत-न्यूजीलैंड तीसरे T20 में बने ये 5 बड़े रिकॉर्ड
Last Updated:
IND Vs NZ 3rd T20 Records: न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीसरा टी20 जीतकर भारत ने सीरीज नाम कर ली है. गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव का ऐसा तूफान आया कि भारत ने सिर्फ 60 गेंदों में ही 154 रन का लक्ष्य कर लिया. इन विस्फोटक पारियों ने भारत को सिर्फ जीत तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि रिकॉर्डबुक में भी तहलका मचाया. अभिषेक ने तो कई रिकॉर्ड बनाए ही, साथ ही टीम इंडिया के नाम भी कई कीर्तिमान दर्ज हुए. आइए हम आपको इस मुकाबले में बने 5 बड़े रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं.
अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादवअभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 154 रनों के लक्ष्य को महज 10 ओवरों में हासिल कर लिया. लगातार तीसरा मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. बचे दो मुकाबले 28 और 31 जनवरी को क्रमश: विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में खेले जाने हैं, जिन्हें जीतकर टीम इंडिया न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप करना चाहेगी.
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 102 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को आसान जीत दिलाई. अभिषेक 20 गेंदों में 5 छक्कों और 7 चौकों के साथ 68 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सूर्या ने 26 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 57 रन की नाबाद पारी खेली.
भारत ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 150 से ज्यादा रनों का पीछा करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. 60 गेंदें रहते सूर्या एंड कंपनी ने जीत दर्ज की. यह बची गेंदों के हिसाब से किसी भी टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा अंतर से जीत का रिकॉर्ड है.
भारत ने मैच में 100 रन तक पहुंचने के लिए सिर्फ 6.3 ओवर लिए, जो टीम इंडिया का संयुक्त रूप से सबसे तेज सौ रन पूरे करने का रिकॉर्ड है. संजू सैमसन के रूप में टीम को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा था. इसके बाद इस तरह का रिकॉर्ड भारत की पावरफुल बल्लेबाजी की ताकत दिखाता है.
अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 14 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. यह किसी भी भारतीय क्रिकेटर का दूसरी सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड है. युवराज सिंह इस मामले में सबसे आगे हैं, जिन्होंने 12 गेंदों में 50 रन ठोककर 2007 में इतिहास रचा था.
भारत ने 3.1 ओवर में 50 रन का आंकड़ा छू लिया, जिससे एक नया रिकॉर्ड बन गया. यह टीम के लिए इस फॉर्मेट में सबसे तेज 50 रन तक पहुंचने का कीर्तिमान है. पावरप्ले में ईशान किशन का भी बल्ला बोला. भले ही वह छोटी पारी खेलकर आउट हुए, लेकिन भारत के स्कोरबोर्ड को रफ्तार दी.
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी टारगेट का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत के अंतर का रिकॉर्ड भी नाम किया. किसी भी टीम ने इससे पहले तक उनके खिलाफ 10 ओवर के अंदर टारगेट का पीछा नहीं किया था. भारत ऐसा करनी वाली पहली टीम है.
भारत ने 15 के रनरेट से रन बनाए, यह भी एक रिकॉर्ड है. टीम इंडिया T20 इंटरनेशनल में 15 के रन रेट से टारगेट का पीछा करने वाली पहली टीम बन गई है. इसका पूरा क्रेडिट अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्या को ही जाता है.
भारत ने घर पर खेलते हुए सबसे ज्यादा सीरीज जीतने का एक रिकॉर्ड भी नाम किया. भारत की यह घर पर लगातार 10वीं सीरीज जीत है. टीम इंडिया ने 2022 से अब तक घर में कोई सीरीज नहीं गंवाई है. लगातार 10 रन सीरीज घर पर जीतने वाली भारत पहली टीम है.
About the Author
Shivam Upadhyay
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें