aaj-ka-vrishabh-rashifal-taurus-horoscope-today-26-jaunuary-2025-love-career-business-not-argue-anyone – Uttar Pradesh News

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के जीवन में आज क्या-क्या बदलाव आएंगे और उनका दिन कैसा रहेगा, इसको लेकर ज्योतिषाचार्य ने अहम जानकारी दी है. आज वृषभ राशि वालों को कुछ बातों का ध्यान देने की जरूरत है.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 26 जनवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज अश्वनी नक्षत्र और साध्य योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मेष राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. आज आपको संतान पक्ष से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है. आज आप वाहन चलाने में थोड़ी सावधानी भी जरूर बरतें. आज परिस्थितियां जैसी भी हो, आपको आपके परिवार का पूरा साथ भी जरूर मिलेगा.

नए काम का करेंगे श्रीगणेश

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस की सोच रहे हैं, आज वो अपने प्लानिंग के हिसाब नए काम का श्रीगणेश भी कर सकेंगे. जो लोग पहले से व्यवसायी हैं, आज उन्हें अच्छा मुनाफा भी होगा, लेकिन आज आपको अपना पूरा फोकस काम पर रखने की जरूरत है.

बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आप ऑफिस में बिना किसी तनाव के काम कर पाएंगे. आज आपको हर कदम पर बॉस का पूरा सहयोग भी मिलेगा. वहीं बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप म्युचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

वाणी पर रखें संयम

वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज थोड़ा खट्टा-मीठा होगा. आज आप अपनी वाणी पर भी संयम रखें, वरना आपके पार्टनर से आपका झगड़ा भी हो सकता है. आज आप अपने पार्टनर को सफेद गुलाब का फूल उपहार स्वरूप भेंट करेंगे, तो इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे. आज आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 7 होगा. आज के दिन वृषभ राशि के जातक शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, भस्म, शहद और चंदन अर्पण करेंगे, तो इससे आपके वैवाहिक कष्ट दूर होंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeastro

26 जनवरी का दिन वृषभ राशि के लिए लाएगा खुशखबरी या टकराव? ज्योतिष से जानें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP