Republic Day 2026 | Gallantry Medals | President Police Medals | कौन हैं BSF 51 बाहुबली, जिनसे धर्राता है पाकिस्तान, घुटनों पर आ पड़ता है दुश्मन, आज मिला यह खास सम्मान | List of BSF personnel awarded President Police Medal for distinguished and meritorious services on occasion of Republic Day 2026
Last Updated:
गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक देश के उन गुमनाम नायकों को सम्मानित करता है, जो हर हाल में राष्ट्र की सुरक्षा में डटे रहते हैं. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की स्थापना 1965 में हुई और तब से लेकर आज तक यह बल सीमाओं की रक्षा, आंतरिक सुरक्षा, आपदा राहत और अंतरराष्ट्रीय दायित्वों में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है. कारगिल से लेकर अब तक बीएसएफ का योगदान राष्ट्र के लिए मिसाल है.
Republic Day Celebration & President Medal: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के 00 जांबाजों को उनकी जांबाजी पर देश सलाम कर रहा है. बीएसएफ के इन जांबाजों को गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा रहा है. इन जांबाजों को यह पद उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए दिय जा रहा है. इस वर्ष इन पदकों के लिए बीएसएफ के 51 जांबाजों का चुना गया है, उनमें 05 को विशिष्ट सेवाओं के लिए और 46 को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा.
आपको बता दें कि 1965 से पहले भारत की सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सशस्त्र पुलिस बटालियनों पर थी, लेकिन 9 अप्रैल 1965 को कच्छ में पाकिस्तान के हमले ने सीमा पर मौजूद अव्यवस्था को उजागर किया था. जिसके बाद, 1 दिसंबर 1965 को एक केंद्रीय, सशक्त और प्रशिक्षित बल के रूप में बीएसएफ का गठन किया गया. तभी से यह बल भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का मजबूत कवच बना हुआ है.
बीएसएफ ने न केवल पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमाओं पर तैनात रहकर सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि संयुक्त राष्ट्र मिशनों में भी भारत का परचम लहराया. 1999 के कारगिल संघर्ष में दुर्गम पहाड़ियों पर डटे रहकर सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ना बीएसएफ के शौर्य का उदाहरण है. मणिपुर जैसे संवेदनशील राज्यों में पिछले एक दशक से आंतरिक सुरक्षा में इसकी भूमिका अहम रही है.
आपदा के समय भी बीएसएफ सबसे आगे रहा. 2001 के गुजरात भूकंप से लेकर केदारनाथ त्रासदी, कश्मीर और केरल बाढ़ तक. कोविड महामारी में सीमावर्ती आबादी की मदद और करतारपुर कॉरिडोर की सुरक्षा इसकी बहुआयामी जिम्मेदारियों को दर्शाती है.
आइए अब जानते हैं गणतंत्र दिवस 2026 में बीएसएफ के किन जांबाजों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है.
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM)
- आलोक कुमार सिंह, महानिरीक्षक
- संजय गौर, महानिरीक्षक
- भूपेंद्र सिंह, उप महानिरीक्षक
- शिव आधार श्रीवास्तव, उप महानिरीक्षक
- दीवान सिंह बिष्ट, असिस्टेंट कमांडेंट
सराहनीय सेवा पदक (MSM)
- अनूप लाल भगत, कमांडेंट
- कुलविंदर सिंह, उप महानिरीक्षक
- सतीश कुमार, उप महानिरीक्षक
- बलराज सिंह, कमांडेंट
- महेश कुमार, कमांडेंट
- अमर बीर सिंह, कमांडेंट
- हरविंदर सिंह बेदी, कमांडेंट
- नरेंद्र सिंह, कमांडेंट
- राजीव भारद्वाज, कमांडेंट
- विनोद कुमार कांडपाल, कमांडेंट
- सूरज सिंह, कमांडेंट
- डॉ. लीना गुप्ता, उप महानिरीक्षक (चिकित्सा)
- सुरेंद्र कुमार, सेकेंड इन कमांड
- जसविंदर सिंह, कमांडेंट
- अनिल कुमार, सेकेंड इन कमांड
- ओम कांत बैरागी, डिप्टी कमांडेंट
- रविंदर सिंह, डिप्टी कमांडेंट
- दयाल सिंह, डिप्टी कमांडेंट
- चंद्र प्रकाश शर्मा, कमांडेंट
- राज द्वीप सरस्वत, असिस्टेंट कमांडेंट
- जितेंद्र शर्मा, असिस्टेंट कमांडेंट
- शिव कुमार पटेल, असिस्टेंट कमांडेंट
- विक्रम सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट
- खेमराज मीणा, सूबेदार मेजर
- महताब बेहेरा, सूबेदार मेजर
- राकेश कुमार, सूबेदार मेजर
- छवि प्रकाश, इंस्पेक्टर
- सुमेर सिंह, इंस्पेक्टर
- शाकम सिंह, सब इंस्पेक्टर
- अरुण प्रकाश त्रिपाठी, सब इंस्पेक्टर
- हेत राम, इंस्पेक्टर
- बिनोद कुमार तिवारी, सब इंस्पेक्टर
- दुर्गा सिंह धामी, सब इंस्पेक्टर
- सुरेश कुमार, सब इंस्पेक्टर
- पृथ्वीराज हाजोंग, कांस्टेबल
- जॉय एम, सहायक उप निरीक्षक
- अनिल कुमार, सहायक उप निरीक्षक
- शरत चंद्र महापात्र, सहायक उप निरीक्षक
- अमुस ओरांव, सहायक उप निरीक्षक
- बीसी शेखरा, सहायक उप निरीक्षक
- गोपी राम, सहायक उप निरीक्षक
- गुरबचन सिंह, सहायक उप निरीक्षक
- रमेश कुमार, सूबेदार मेजर
- राजेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर
- जयकुमार ओरवक्कंडी, हेड कांस्टेबल
- के. सिवदासन, इंस्पेक्टर
About the Author
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें