Abhishek Sharma 2nd Fastest 50: अभिषेक शर्मा ने ठोकी 14 बॉल पर फिफ्टी, युवराज का रिकॉर्ड बाल बाल बचा
Last Updated:
अभिषेक शर्मा ने भारत की तरफ से बनाया दूसरा सबसे तेज टी20 अर्धशतकनई दिल्ली. दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रविवार (25 जनवरी) को एक और एतिहासिक पारी खेल डाली. उन्होंने भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा है. गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे दूसरे टी20 मैच में अभिषेक ने सिर्फ 14 गेंद में 50 रन पूरे किए. उन्होंने भारत की पारी के छठे ओवर की आखिरी गेंद पर जैकब डफी को छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. भारत को इस मैच में 155 रन का लक्ष्य मिला था.
भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है. युवराज ने 19 सितंबर 2007 को डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. टी20आई में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में हार्दिक पंड्या तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 19 दिसंबर 2025 को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भी अभिषेक शर्मा का ही नाम है. पिछले साल ही उन्होंने 17 बॉल पर अपनी फिफ्टी ठोकी थी. इसके बाद केएल राहुल की नाम है जिन्होंने 2021 में 18 बॉल पर स्कॉटलैंड के खिलाफ ये कमाल किया था.
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम है. 27 सितंबर 2023 को हांगझोउ में मंगोलिया के खिलाफ एशियन गेम्स के मैच में उन्होंने सिर्फ 9 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें