IND vs NZ: सैमसन से छिनेगी ओपनिंग? ये धुरंधर अभिषेक के साथ तूफान मचाने को तैयार, तीसरे टी20 में मिल सकता है मौका
Last Updated:
न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में ओपनिंग करते हुए संजू सैमसन का बल्ला खामोश रहा. दोनों ही मुकाबलों में वह चंद गेंदों के मेहमान रहे. उनके इस प्रदर्शन के बाद तीसरे टी20 में टीम मैनेजमेंट ईशान किशन को अभिषेक शर्मा का ओपनिंग जोड़ीदार बनाया सकता है, जिन्होंने दूसरे मुकाबले में तीन नंबर पर आकर 76 रन की तूफानी पारी खेली और भारत के लिए जीत की नींव रखी.
संजू सैमसन दो मैचों में रहे फ्लॉपनई दिल्ली. भारत के लिए टी20 क्रिकेट में संजू सैमसन का ओपनर के रूप में रिकॉर्ड शानदार है. सैमसन ने ओपनिंग करते हुए तीन शतक जड़े हैं, जो सिर्फ पांच मैचों में आए. हालांकि, उनकी बैटिंग पोजीशन में लगातार बदलाव हमेशा चर्चा का विषय रहा है. टीम मैनेजमेंट शुभमन गिल को ओपनर के तौर पर टीम में फिट करना चाहा, जिसके चलते संजू को नीचे भेजा गया. हालांकि, गिल के पिछले कुछ समय में खराब फॉर्म और सैमसन के बतौर ओपनर शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले सेलेक्टर्स ने बड़ा फैसला लिया और शुभमन को टीम से ड्रॉप कर दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप के लिए सैमसन को ओपनिंग की जिम्मेदारी मिली है. हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबलों में सैमसन पूरी तरह फ्लॉप रहे. पहले मुकाबले में 10 रन तो दूसरे में 6 रन बनाकर चलते बने. इस प्रदर्शन से सैमसन का ओपनिंग स्लॉट खतरे में आ चुका है, खासकर तक जब ईशान किशन ने टीम इंडिया में धमाकेदार कमबैक किया है. सैमसन के बैक टू बैक फ्लॉप होने के बाद तीसरे टी20 में मैनेजमेंट बड़े कॉल ले सकता है. ईशान किशन को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. चलिए इसे समझते हैं.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें