सोया कबाब रेसिपी: दरभंगा की शाकाहारी पसंदीदा डिश बनाने की आसान विधि.

Share to your loved once


Last Updated:

Darbhanga Soya Kebab Recipe : दरभंगा में सोया कबाब शाकाहारी लोगों की पसंदीदा डिश बन गई है. इसमें सोयाबीन, प्याज, टमाटर और मसाले मिलाकर स्वादिष्ट और पौष्टिक कबाब तैयार किए जाते हैं. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.

ख़बरें फटाफट

दरभंगा : कबाब तो आपने कई तरह के खाएं होंगे, लेकिन आज हम आपको वेज कबाब खिलाने वाले हैं. सोया कबाब एक शाकाहारी पसंदीदा व्यंजन है. जो न केवल स्वादिष्ट होता है. बल्कि पौष्टिक भी है. यह व्यंजन उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है. जो मांसाहारी नहीं हैं या जो अपने आहार में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं. सोया कबाब बनाने के लिए आपको सोयाबीन, प्याज, टमाटर, और कई अन्य सामग्री की आवश्यकता पड़ती है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

शाकाहारी लोगों की पहली पसंद है ये कबाब

सोया कबाब- एक शाकाहारी पसंदीदा व्यंजन है. आइये जानते हैं सोया कबाब बनाने की सबसे सरल विधि.
1. सबसे पहले, सोयाबीन को गर्म पानी में एक चम्मच नमक डालकर उबालें.
2. उसके बाद, सोयाबीन का पानी अच्छे से गाड़कर निकाल लें ताकि उसमें थोड़ी सा भी पानी ना रहे.
3. फिर मिक्सी जार में सोयाबीन को डालकर उसे अच्छे से मिक्स कर लें .
4. फिर उसे एक बर्तन में रखकर उसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, लहसन अदरक का पेस्ट, एक कप मैदा, हल्दी पाउडर, कश्मीरी मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नमक, कुटी हुई मिर्ची पाउडर, जीरा पाउडर डालकर उसे अच्छे से मैश करें .
5. फिर गैस चूल्हा पर एक कढाई चढ़ाकर उसमें थोड़ी सा तेल डालकर उसमें सोयाबीन कबाब को गोल-गोल बनाकर उसे अच्छे से तेल में फ्राई करें.
6. फिर उसे आप बटर पेपर पर रखें. ताकि उसका बचा हुआ तेल बटर पेपर में लग जाए.
7. फिर आप इसका आनंद चाय या , मुरही के साथ ले सकते हैं.

जानें टिप्स-

1- सोयाबीन को उबालने से पहले उसे अच्छी तरह से धो लें.
2– मिश्रण में अपने पसंदीदा मसाले मिलाएं.
3– कबाब को तलने से पहले उसे अच्छी तरह से दबाएं.
4- सोया कबाब को आप अपने पसंदीदा चटनी या सॉस के साथ परोस सकते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें

homelifestyle

घर पर बनाएं क्रिस्पी सोया कबाब, नॉनवेज वाले भी मांगेंगे बार-बार, जानें रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP