IND vs NZ 3rd T20I: गुवाहाटी में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार 222 रन बनाकर भी हार गया था भारत

Share to your loved once


नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दोनों टी20 मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अहम बढ़त बना रखी है. तीसरा मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा. टीम इंडिया गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच खेलने उतरेगी. टीम इंडिया का इस मैदान पर टी20 रिकॉर्ड बहुत खास नहीं रहा है. भारत ने चार मुकाबला यहां अब तक खेले हैं. पिछली बार जब भारतीय टीम इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच खेलने उतरी थी, तो उसे 222 रन बनाने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा था.

222 रन बनाकर भी मिली थी हार
2023 में भारत ने गुवाहाटी में आखिरी बार टी20 मैच खेला था, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम इंडिया के दौरे पर आई थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 222 रन का बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाया. रुतुराज गायकवाड़ ने 13 चौके और 7 छक्कों के साथ 123 रन की नाबाद विस्फोटक शतकीय पारी खेलकर भारत को 200 रन के पार पहुंचाया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की थी. ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 104 रन की पारी खेलकर भारत से यह मुकाबला छीन लिया था.

टीम इंडिया का गुवाहाटी में टी20 रिकॉर्ड

भारत ने गुवाहाटी में कितने टी20 मैच जीते?
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इस मैदान पर भारत का पांचवां मुकाबला होगा. भारत ने गुवाहाटी में अब तक चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इन मुकाबलों में उसे सिर्फ एक ही जीत मिली है, जबकि एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला. इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने दो बार भारत को टी20 में हराया, जबकि टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज की है. भारत ने 2022 में यह मुकाबला 16 रन से जीता था.

बॉलिंग या बैटिंग किसकी मददगार पिच?
गुवाहाटी में T20 के लिए बैटिंग विकेट रहा है. यहां बल्लेबाजों को खेलने में मजा आता है, क्योंकि गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आती है. हालांकि, सीमर्स नई गेंद से कुछ फायदा जरूर उठा सकते हैं. रायपुर की तुलना में गुवाहाटी का मैदान छोटा है, इसलिए भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला एक हाई-स्कोरिंग हो सकता है.

कैसा रहेगा मौसम?
मैच के दिन मौसम की बात करें तो किसी तरह का खलल नहीं पड़ने वाला. रविवार को सुबह तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है और शाम को यह गिरकर 13 डिग्री हो जाएगा. इस अंतर से ओस पड़ने की संभावना बन सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीमें पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा.

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी, जैक फॉक्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रैसवेल, रचिन रविंद्र, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP