विराट-रोहित की सैलरी में क्यों कटौती करने जा रहा बीसीसीआई? बोर्ड सचिव ने किया एक्सप्लेन

Share to your loved once


Last Updated:

Why Is BCCI Cutting Virat Kohli, Rohit Sharma’s Salaries? बीसीसीआई अपने सालाना ए प्लस कैटेगरी को हटाने जा रहा है. इस कैटेगरी में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शामिल है. बीसीसीआई इसके तहत खिलाड़ियों को सालाना सात करोड़ की सैलरी देता है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने यह कन्फर्म कर दिया है कि बोर्ड इस कैटेगरी को हटाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि क्यों कोहली और विराट की सैलरी में कटौती होगी.

विराट-रोहित की सैलरी में क्यों कटौती करने जा रहा BCCI? सचिव ने किया एक्सप्लेनरोहित शर्मा और विराट कोहली की सैलरी में होगी कटौती.

नई दिल्ली. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बोर्ड के सालाना कॉन्ट्रेक्ट ए-प्लस कैटेगरी को खत्म किए जाने की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि ए-प्लस कैटेगरी के लिए निर्धारित मानदंड अब पूरे नहीं हो रहे हैं क्योंकि कुछ खिलाड़ियों ने तीनों प्रारूपों में न खेलने का फैसला किया है. 2024-25 सीज़न के लिए जारी पिछली केंद्रीय अनुबंध सूची में केवल विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को ए-प्लस कैटेगरी में शामिल किया गया था, जबकि दर्जनों अन्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को ए, बी और सी कैटेगरी के अनुबंध मिले थे. ए-प्लस कैटेगरह में 7 करोड़ रुपये सालाना सैलरी मिलती है, जबकि इसके बाद की तीन कैटेगरी में क्रमशः 5 करोड़ , 3 करोड़ और 1 करोड़ रुपये सालाना वेतन दिया जाता है.

विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दोनों टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, वहीं जडेजा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. ऐसे में सीनियर खिलाड़ियों में केवल बुमराह ही बचे हैं जो सभी प्रारूपों में खेलते हैं. देवजीत सैकिया ने स्पोर्टस्टार से कहा, ‘यह योजना बहुत जल्द आगे बढ़ेगी. हम एक कैटेगरी हटा रहे हैं क्योंकि ए-प्लस कैटेगरी के लिए योग्य खिलाड़ी अब तीनों प्रारूपों में से केवल एक में ही खेल रहे हैं. ए-प्लस के लिए खिलाड़ी को योग्य बनाने के लिए हमने जो मानदंड निर्धारित किए हैं, वे पूरे नहीं हो रहे हैं.’

रोहित शर्मा और विराट कोहली की सैलरी में होगी कटौती.

सैकिया ने आगे कहा, ‘ए-प्लस कैटेगरी में शामिल कुछ खिलाड़ियों ने तीनों प्रारूपों में न खेलने का फैसला किया है. इसलिए, पात्रता मानदंडों को पूरा करने के लिए पर्याप्त खिलाड़ी नहीं बचे हैं. एक प्रारूप में खेलने वाला खिलाड़ी ए-प्लस के लिए पात्र नहीं होगा, इसलिए हमें यह निर्णय लेना पड़ा. हमें कोई आपत्ति नहीं है.’रिपोर्ट के मुताबिक, चार खिलाड़ियों में से बुमराह तीनों प्रारूपों में तेज गेंदबाजी आक्रमण के नेतृत्वकर्ता के रूप में अपनी तय फीस बरकरार रखेंगे.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

विराट-रोहित की सैलरी में क्यों कटौती करने जा रहा BCCI? सचिव ने किया एक्सप्लेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP