‘मेरा बेटा इम्तियाज…’ लाडला अंदर आग में फंसा, बाहर बिलखती बेबस मां; हैदराबाद के फर्नीचर गोदाम में बड़ा हादसा

Share to your loved once


Last Updated:

Hyderabad Fire: हैदराबाद के नामपल्ली में कमाथ होटल के पास फर्नीचर दुकान में आग लगी है, जिसमें छह लोग फंसे हैं. AIMIM के मिजा रहमत बेग कादरी और तेलंगाना स्टेट फायर डीजी विक्रम सिंह मान मौके पर मौजूद हैं. बचाव और राहत कार्य तेजी से चल रहा है.

ख़बरें फटाफट

मेरा बेटा इम्तियाज… बिलखती बेबस मां; हैदराबाद के फर्नीचर गोदाम में बड़ा हादसाफर्नीचर दुकान में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है. (एएनआई)

हैदराबाद (तेलंगाना). हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में शनिवार को कमाथ होटल के पास एक फर्नीचर दुकान में आग लग गई. AIMIM पार्टी के एमएलसी मिजा रहमत बेग कादरी ने ANI को बताया कि छह लोग इमारत के अंदर फंसे हुए हैं. उन्होंने कहा, “कुल छह लोग एक बिल्डिंग में फंसे हैं और अधिकारी उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं.” आग बुझाने के लिए चार फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच चुकी हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, अधिकारियों ने बताया.

घटना का एक वीडियो में एएनआई ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें एक मां अपने बेटे के लिए रो रही है, जो कि आग में फंस गया है. फर्नीचर गोदाम में फंसे इम्तियाज़ की मां ने कहा, “मेरा बेटा इम्तियाज़ यहां 10-12 साल से काम कर रहा है…” इसी बीच, तेलंगाना स्टेट फायर डीजी विक्रम सिंह मान भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य जारी है.

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनार ने बताया कि दमकल कर्मियों, पुलिस, वृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) और अन्य एजेंसियों के कर्मी बचाव अभियान को अंजाम दे रहे हैं और ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने के लिए हाइड्रोलिक लिफ्ट का उपयोग किया जा रहा है. बचाव अभियान की निगरानी कर रहे सज्जनार ने कहा कि फंसे हुए लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं. उन्होंने कहा, “हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन भारी धुएं के कारण बचाव कर्मियों को अंदर जाने में कठिनाई हो रही है.” फंसे हुए लोग एक सुरक्षा गार्ड और अन्य कर्मचारियों के परिवार के सदस्य हैं. वहां काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बेसमेंट में रहने की व्यवस्था की गई थी.

महानिदेशक (अग्नि, आपदा प्रतिक्रिया) विक्रम सिंह मान ने संवाददाताओं को बताया कि इमारत का भूमिगत तल केवल पार्किंग के लिए है और नियमों के अनुसार वहां लोगों का रहना और कोई भी सामान रखना प्रतिबंधित है. तेलंगाना के राजस्व मंत्री पी. श्रीनिवास रेड्डी ने आग दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, रेड्डी ने विशेष मुख्य सचिव (आपदा प्रबंधन) अरविंद कुमार को घटनास्थल का दौरा करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आग दुर्घटना के बाद वह घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के संपर्क में हैं.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

homenation

मेरा बेटा इम्तियाज… बिलखती बेबस मां; हैदराबाद के फर्नीचर गोदाम में बड़ा हादसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP