ताज जीतने के बाद प्रियंका-लारा को मिले घर-कार, अदिति गोवित्रिकर को मिला बुके, 25 साल बाद एक्ट्रेस का छलका दर्द

Share to your loved once


मुंबई. अदिति गोवित्रिकर जब 27 साल की थीं तब मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीता था. वह यह खिताब हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं. उस समय उनकी शादी सर्जन मुफ्फजल लकड़ावाला से हुई थी. अदिति से कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड और लारा दत्ता ने 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था. 2001 में अदिति के ने यह खिताबा जीता था, लेकिन लारा और प्रियंका के मुकाबले उनके साथ कुछ खास अच्छा व्यवहार नहीं हुआ. इसे लेकर उन्होंने दुख जताया. व्यवहार को लेकर दुख जताया.

अदिति गोवित्रिकर ने हाउटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में बताया कि जहां लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा को मिस यूनिवर्स 2000 के बाद महंगे गिफ्ट मिले थे, वहीं उन्हें सिर्फ एक साधारण गुलदस्ता मिला. उन्होंने कहा, “मैं उसी साल मिसेज वर्ल्ड बनी थी, जिस साल लारा और प्रियंका भी विजेता बनी थीं. हमने एक पार्टी की थी, जो वाकई दुर्भाग्यपूर्ण थी.”

मिस यूनिवर्स 2000 का खिताब जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा फेमिना और फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पर नजर आई थीं. लारा दत्ता बाद में वोग मैगजीन के कवर पर दिखीं. अदिति गोवित्रिकर ने कहा, “मजेदार बात ये थी कि मैं उसी पब्लिकेशन हाउस में नहीं थी, जहां वे दोनों थीं, इसलिए उन्हें फ्लैट, कार और बाकी चीजें दी गईं, और मुझे सिर्फ एक गुलदस्ता मिला.”

साल 1999 में अदिति गोवित्रिकर ‘बेबी बंप्स’ इश्यू के लिए एले मैगजीन के कवर पर नजर आई थीं. अदिति ने बताया कि सेलिब्रेशन पार्टी में वह लारा दत्ता के बगल में खड़ी थीं. अदिति ने लारा के शब्द याद करते हुए कहा, “देखो, हमारे पास कार है, घर है और तुम्हारे पास पति है.” अदिति ने बताया कि उन्होंने जवाब दिया, “ये तो शानदार है. ये भी अच्छी बात है.”

अदिति गोवित्रिकर ने बताया प्राउड मोमेंट्स

अदिति गोवित्रिकर ने कहा कि इस घटना के बावजूद उन्हें प्रियंका और लारा के साथ ये मोमेंट्स शेयर करने पर गर्व महसूस हुआ. उन्होंने कहा, “ये देखना प्रेरणादायक था कि एक ही समय में इतनी भारतीय महिलाएं पहचान हासिल कर रही थीं. ऐसा लगा जैसे हम सब मिलकर सीमाएं तोड़ रहे हैं.”

अदिति गोवित्रिकर का फिल्मी-टीवी करियर

बता दें, अदिति गोवित्रिकर ने 1997 में एशियन सुपर मॉडल कॉन्टेस्ट में बेस्ट बॉडी और बेस्ट फेस का खिताब भी जीता था. बाद में उन्होंने हिंदी टीवी सीरियल ‘ये मेरी लाइफ है’ में भी काम किया. वह ‘फियर फैक्टर – खतरों के खिलाड़ी’ (2008) और ‘बिग बॉस’ (सीजन 3) (2009) जैसे टीवी शोज में भी नजर आईं. 2009 में उन्होंने अपने पति मुफ्फजल लकड़ावाला से तलाक ले लिया. अदिति मुंबई के ग्रांट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP