कागज जैसी पतली- रुई जैसी मुलायम ज्वार की रोटी बनाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स
Last Updated:
Jowar Roti Recipe: ज्वार एक हेल्दी मिलेट्स है. कई लोग ज्वार की रोटी भी खाते हैं. लेकिन इसके साथ एक बड़ी समस्या ये है कि गर्म होने पर ही ये हल्का सॉफ्ट लगता है. ऐसे में यहां हम आपको एक ऐसी ट्रिक बता रहे हैं, जिससे घंटो बाद भी ज्वार की रोटी रुई जैसी मुलायम रहेगी.

Jowar Ki Roti Kaise Bnaye: रोजाना ज्वार खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. यह ऊर्जा प्रदान करता है, इसमें मौजूद हाई फाइबर के कारण पाचन क्रिया में सुधार करता है. इतना ही नहीं ज्वार दिल को हेल्दी रखने में भी मदद करता है.इसके रेगुलर सेवन से वेट कंट्रोल करने और डायबिटीज मैनेज करने में भी मदद मिलती है.
ऐसे में ज्वार की रोटी सेहत के लिए तो बहुत फायदेमंद होती है. लेकिन इसके साथ समस्या ये है कि ये खाने में बहुत रूखी लगती है. ऐसे में यहां हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं, जिससे पहली बार में ही आप ज्वार की परफेक्ट रोटी बना लेंगे. साथ ही ये घंटों तक सॉफ्ट भी रहेगी. इतना ही नहीं गेहूं के आटे की रोटी से भी ज्यादा पतली बनेगी. हालांकि यदि आप बिगनर हैं, तो इसे बेलने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है, लेकिन एक से दोबार में आप इसे अच्छी तरह से बना लेंगे. तो चलिए यहां जानते हैं कि ज्वार की पतली और मुलायम रोटी कैसे बनायी जाती है.
ज्वार की रोटी बनाने का तरीका
– सबसे पहले एक बर्तन में एक गिलास पानी को गर्म होने के लिए गैस पर रख दें, इसमें थोड़ा सा नमक और एक चम्मच घी मिला दें. अब इसमें ज्वार का आटा डालकर गैस को बंद कर दें. ध्यान रखें आटा पानी से बहुत ज्यादा नहीं होना चाहिए.
– आटे को अब एक चम्मच की मदद से अच्छी तरह से पानी में मिलाएं, बहुत ज्यादा पानी नहीं होना चाहिए. जब आपको ये हलवा जैसा दिखने लगे तो इसे कवर करके कुछ देर के लिए छोड़ दें.
– इसके बाद इसे एक चौड़े बर्तन में निकालकर अच्छे से मलें, इसके लिए आप मसलन का भी इस्तेमाल कर सक सकते हैं. जब ये पूरी तरह से मुलायम हो जाए तो इसे हाथ से अच्छी तरह से गूंथ लें. फिर आखिरी में इसमें घी मिला दें.
– अब आप इसे नॉर्मल रोटी की तरह बेलकर इसे तवे पर सेक लें. आप देखेंगे कि रोटियां फुली-फुली और बहुत ही सॉफ्ट बनेगी. इतना ही नहीं आप इसे टिफिन में भी ले जा सकते हैं, क्योंकि घी मिला होने के कारण ये घंटों बाद भी नहीं सूखेगी.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें