रिया चक्रवर्ती समेत 5 हीरोइन को डेट कर चुका हीरो, देओल फैमिली की लड़की संग भी रहा अफेयर, अब मॉडल से चल रहा चक्कर
Last Updated:
फिल्म इंडस्ट्री में प्यार की पहले जैसी परिभाषा नहीं बची है. हालांकि, अपवाद हर जनरेशन के बीच रहे हैं. पहले बहुत कम सुना जाता था कि एक हीरो का बहुत कम समय में एक कई एक्ट्रेस से रिलेशनशिप रहा और ब्रेकअप हो गया. लेकिन आज की जनरेशन में यह आम बात लगती है.

आज की जनरेशन के कई बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिनका आए दिन रिलेनशनशिप और ब्रेकअप की चर्चा होती है. ब्रेकअप के बाद वह किसी और के साथ तुरंत रिलेशनशिप में आ जाते हैं. यहां हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने 6 एक्ट्रेसेज को डेट किया. इतना ही नहीं देओल फैमिली की लड़की भी इसका इसका नाम जुड़ा.

6 ब्रेकअप कर चुके इस हीरो की गिनती बॉलीवुड के फ्लॉप एक्टर में होती है. हालांकि, इसका भाई एक बड़ा प्रोड्यूसर और भाभी एक्ट्रेस है. इस हीरो ने एक ही सोलो हिट फिल्म दी है. इन दिनों एक मॉडल संग नाम जुड़ रहा है. आप समझ ही गए होंगे कि हम 40 साल के आदित्य रॉय कपूर की बात कर रहे हैं.

आदित्य रॉय कपूर का नाम पिछले साल से मॉडल जॉर्जिना डिसिल्वा के साथ जुड़ रहा है. इसकी शुरुआत तब हुई जब आदित्य ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो डंप पोस्ट किया, जिसमें एक मिस्टिरियस फीमेल का हाथ दिखा था, जिस पर सफेद नेल पॉलिश लगी थी, जो जॉर्जिना की उस वक्त की सोशल मीडिया पोस्ट से मैच होती थी. फिर फैंस ने नोटिस किया कि आदित्य और जॉर्जिना एक-दूसरे को फॉलो करते हैं और अक्सर ऑनलाइन बातचीत करते हैं. जुलाई 2025 में फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनो’ के प्रमोशन के दौरान आदित्य ने मजाक में कहा कि वह फिल्म के साथ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन इंटरव्यू में उन्होंने अपना स्टेटस सिंगल बताया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इससे पहले आदित्य रॉय कपूर लगभग दो साल तक अनन्या पांडे के साथ रिलेशनशिप में थे. इसकी खूब चर्चा हुई. हालांकि दोनों ने कभी खुलकर इसे स्वीकार नहीं किया, लेकिन वे अक्सर साथ में पब्लिक इवेंट्स और वेकेशन पर नजर आते थे. अप्रैल 2024 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था.

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की ‘आशिकी 2’ के बाद डेटिंग की खूब अफवाहें उड़ी थीं. हालांकि उन्होंने कभी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया, लेकिन उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने उन्हें बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर ऑनस्क्रीन जोड़ी में शामिल कर दिया. दोनों बाद में ‘ओके जानू’ में भी काम किया था.

आदित्य रॉय कपूर का शुरुआती करियर में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बेटी अहाना देओल के साथ जुड़ा था. दोनों की मुलाकात फिल्म ‘गुजारिश’ के सेट पर हुई थी, जहां अहाना असिस्टेंट डायरेक्टर थीं. दोनों ने करीब चार साल तक डेट किया.

आदित्य रॉय कपूर जब एमटीवी पर वीजे के तौर पर काम रहे थे तब उनका नाम रिया चक्रवर्ती के साथ भी जुड़ा था. बाद में दोनों ने फिल्मों में कदम रखा. आदित्य का नाम इंडस्ट्री की कई अन्य हस्तियों के साथ भी जुड़ा, हालांकि इनमें से कई अफवाहें कभी कन्फर्म नहीं हुईं या बहुत कम समय के लिए थीं.

साल 2019 में मॉडल दीवा धवन के साथ आदित्य रॉय कपूर की शादी की अफवाहें आई थीं, जिसे आदित्य ने बाद में खारिज करते हुए कहा कि वे सिर्फ दोस्त हैं. साल 2017 में आदित्य को अमेरिकी मेकअप आर्टिस्ट मरियाना मुकुच्यान के साथ कई बार देखा गया था.

आदित्य रॉय कपूर और निधि अग्रवाल को जिम में साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके लिंक-अप की अफवाहें आईं, लेकिन बाद में सूत्रों ने साफ किया कि वे सिर्फ दोस्त हैं. इतना ही नहीं, आदित्य का नाम कैटरीना कैफ का साथ भी जुड़ा. दोनों ने साथ में फितूर नाम की फिल्म की थी, जिसमें दोनों की केमेस्ट्री को पसंद किया. वहीं, आदित्य का नाम सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी जुड़ा. सोनाक्षी के साथ उन्होंने ‘कलंक’ में काम किया था.