best zodiac sign match for marriage like shiva parvati | अगर इन राशियों का विवाह हो जाए तो शिव-पार्वती के विवाह के होंगे समान! देखें कहीं आपकी राशि तो इनमें नहीं?

Share to your loved once


Best Zodiac Matches For Married Life: सभी देवी-देवताओं के विवाह में शिव और पार्वती का विवाह सर्वश्रेष्ठ माना गया है और इसी विवाह की रस्में सभी विवाह में की जाती है. शिव-पार्वती विवाह इसलिए अहम है क्योंकि यह चेतना (शिव) और शक्ति (पार्वती) के मिलन का प्रतीक है. हर कोई चाहता है कि शिव-पार्वती की तरह ही उसका वैवाहिक जीवन रहे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियां ऐसी है, अगर उन राशियों का आपस में विवाह करा दिया जाए तो यह भी एक दिव्य मिलन होता है. उनका प्रेम, सहनशीलता और आपसी सम्मान शिव-पार्वती के समान परिपूर्ण होता है. आइए जानते हैं आखिर वह राशियां कौन सी हैं, जिनका अगर आपस में विवाह करवा दिया जाए तो यह भी दिव्य मिलन की तरह होता है…

मेष और वृश्चिक राशि
ज्योतिष के अनुसार, मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के विवाह की तुलना शिव और पार्वती के मिलन से की गई है. मेष राशि वाले उग्र, भावुक और नेतृत्वशील होते हैं. वहीं वृश्चिक राशि वाले शांत, प्रेममय और भावुक होते हैं. जब ये दोनों शक्तियां एक साथ आती हैं तो एक-दूसरे को पूर्ण बनाती हैं. उनके बीच का बंधन मजबूत और घनिष्ठ होता हैय चाहे कितने भी मतभेद हों, उनका प्रेम एक नया रूप ले लेता है.

मेष और कुंभ राशि
मेष और कुंभ राशि के जातकों का विवाह एक आदर्श जोड़ी माना जाता है. मेष राशि के लोग सक्रिय और साहसी होते हैं, जबकि कुंभ राशि के लोग बुद्धिमान और गहन चिंतनशील होते हैं. इनका मेल प्रेम और सहयोग का एक नया आदर्श प्रस्तुत करता है. दोनों एक-दूसरे को प्रेरित करते हैं और एक-दूसरे के सपनों को साकार करने में मदद करते हैं. इनका वैवाहिक जीवन जुनून, हास्य और आपसी सम्मान से परिपूर्ण होता है.

सिंह और धनु राशि
ज्योतिष में सिंह और धनु राशि का संयोजन एक शक्तिशाली जोड़ी माना जाता है. दोनों ही आत्मविश्वासी, वफादार और मेहनती होते हैं. सिंह अपने नेतृत्व गुणों के लिए जाने जाते हैं, जबकि धनु स्वतंत्रता और ईमानदारी को पसंद करते हैं. आपसी सम्मान और वफादारी उनके जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं. सिंह-धनु की जोड़ी जीवन की कठिनाइयों में भी एक साथ खड़ी रहती है और विजयी होती है.

वृषभ और कन्या राशि
वृषभ और कन्या पृथ्वी तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं. उनका रिश्ता स्थिरता, विश्वास और प्रेम पर आधारित है. वृषभ प्रेम में ईमानदार होते हैं, जबकि कन्या विश्लेषणात्मक और देखभाल करने वाली होती हैं. संयम और आपसी सम्मान उनके वैवाहिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. चाहे कितनी भी कठिनाइयां क्यों ना आएं, ये दोनों मिलकर उनका सामना करने की शक्ति रखते हैं. उनका प्रेम समय की कसौटी पर खरा उतरेगा.

वृश्चिक और मकर राशि
वृश्चिक और मकर राशि के लोग एक बहुत मजबूत जोड़ी माने जाते हैं. वृश्चिक राशि के लोग भावुक और वफादार होते हैं, जबकि मकर राशि के लोग मेहनती और धैर्यवान होते हैं. उनका रिश्ता आत्मीयता और स्थिरता का एक आदर्श मिश्रण है. मकर राशि के लोग वृश्चिक राशि के लोगों की भावनाओं को समझ सकते हैं और वृश्चिक राशि के लोग अपनी वफादारी से मकर राशि के लोगों का दिल जीत लेते हैं. उनका वैवाहिक जीवन दीर्घकालिक सुख और सफलता का प्रतीक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP